सब्सक्राइब करें

Live

West Bengal Chunav Result Live: बंगाल में BJP 200 सीटों के करीब; भवानीपुर में मतगणना केंद्र पर पहुंची CM ममता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Rahul Kumar Updated Mon, 04 May 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

West Bengal Vidhan Sabha Chunav Result, Election Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल में इस बार अब तक का सबसे आक्रामक चुनाव हुआ। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने आपनी पूरी दम झोंकी। वोटिंग के बाद लोगों को यह जानने की बेताबी है कि राज्य में ममता दीदी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी करेगी या फिर भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करके पहली बार राज्य सरकार बनाएगी?  राज्य के 23 जिलों में 77 केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच 293 विधानसभा सीटों की मतगणना की जा रही है, जिसमें कुल 2,926 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।
 

West Bengal Election Result 2026 Live Vote Counting Bengal Vidhan Sabha Chunav 293 Seats Bjp vs Tmc Win Lose
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

04:25 PM, 04-May-2026

इन भाजपा उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत

■ कलिम्पोंग से भारत कुमार छेत्री ने 84,290 वोट हासिल कर 21,464 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। यह परिणाम 12 में से 12 दौर की गणना पूरी होने के बाद आया।
■  मेदिनीपुर से शंकर कुमार गुच्छैत 1,33,041 वोटों के साथ 38,747 के अंतर से विजयी रहे। यहां 21 में से 21 दौर की गणना पूरी हुई। 
■  मोंटेश्वर से सैकत पांजा ने 96,559 वोट प्राप्त कर 14,798 मतों से जीत हासिल की। यह परिणाम 21 में से 21 दौर की गणना के बाद घोषित हुआ।
■  भतार से कारफा सौमेन 98,820 वोटों के साथ 6,528 के अंतर से जीते। यहां 14 में से 14 दौर की गणना पूरी हुई।
■  आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल ने 1,19,582 वोट हासिल कर 40,839 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। यहां 15 दौर की गणना के बाद यह नतीजा घोषित हुआ। 
04:15 PM, 04-May-2026

West Bengal Chunav Result 2026: टीएमसी उम्मीदवार ने लगाया ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी का आरोप

बालुरघाट विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार अर्पिता घोष ने कहा कि उनकी सीट से जो भी नतीजे सामने आ रहे हैं, वे तकनीकी खामी के कारण आ रहे हैं। उन्होंने कहा, जिस दिन मतदान हुआ तो मशीन में 98 फीसदी चार्ज था। लेकिन पूरे दिन मतदान के बाद यह घटकर 70 फीसदी से थोड़ा कम हो गया। लेकिन आज जब वही मशीन (ईवीएम) मतगणना केंद्र पर आई तो उसमें 92-95 फीसदी चार्ज दिख रहा है। 

उन्होंने आगे कहा, हमने निर्वाचन अधिकारी को पत्र दिया है। अगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हम अदालत जाएंगे। इस पर चुनाव आयोग से भी कोई जवाब नहीं मिला है। हमने पहले ही शिकायत दर्ज करा दी है। 
 
03:50 PM, 04-May-2026

भावानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केंद्र पर पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार दोपहर भवानीपुर विधानसभा सीट के मतगणना केंद्र पहुंचीं। यह कदम तब उठाया गया, जब आरोप लगा कि तृणमूल कांग्रेस के एक मतगणना एजेंट को केंद्र से बाहर कर दिया गया। ममता बनर्जी लॉर्ड सिन्हा रोड स्थित सखावत स्मारक सरकारी बालिका विद्यालय पहुंचीं, जो इस सीट के लिए तय मतगणना केंद्र है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के मुकाबले उनकी बढ़त पिछले कुछ दौर में कम हो गई थी।

शुभेंदु अधिकारी पहले से ही मतगणना केंद्र पर मौजूद हैं। तृणमूल कांग्रेस नेताओं का दावा है कि उनके एक मतगणना एजेंट को जबरन बाहर निकाला गया, जिसके बाद ममता बनर्जी वहां पहुंचीं। भवानीपुर सीट राज्य की सबसे चर्चित सीटों में से एक बन गई है, जहां दोनों नेताओं के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है और दिनभर रुझानों में उतार-चढ़ाव देखा गया। राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई, जिसमें बीजेपी ने शुरुआती बढ़त बनाई।

03:26 PM, 04-May-2026

West Bengal Chunav Result 2026: अलीपुर द्वार सीट पर भारतीय जनता पार्टी आगे

पश्चिम बंगाल की अलीपुर द्वार सीट पर भारतीय जनता पार्टी के परितोश दास 39951 (+ 17112) मतों के साथ आगे हैं। 22839 मतों के साथ टीएमसी के सुमन कांजीलाल दूसरे नंबर पर हैं। 
02:29 PM, 04-May-2026

बैरकपुर में मतगणना केंद्र पर झड़प हुई

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बैरकपुर राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ मतगणना केंद्र पर मतगणना के दौरान झड़प हो गई। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। वहीं, कूचबिहार के दिनहाटा में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भी टकराव हुआ, जिसके बाद केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज किया।

कूचबिहार में मीडिया से बात करते हुए जलपाईगुड़ी रेंज की पुलिस उप महानिरीक्षक अंजलि सिंह ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, स्थिति शांत है। किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है और न ही इसकी आशंका है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए बल तैयार है। इस बीच, भाजपा को बढ़त मिलने के साथ ही कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए।
 
02:12 PM, 04-May-2026

West Bengal Chunav Result 2026: 193 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अभी 193 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे है। वहीं, 94 सीटों पर टीएमसी, दो सीटों पर एजेयूपी, एक पर कांग्रेस, एक पर माकपा आगे है। 


(विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों के बाद निराश एक टीएमसी कार्यकर्ता। फोटो स्रोत: पीटीआई) 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:06 PM, 04-May-2026

कोलकाता पोर्ट सीट पर टीएमसी आगे

कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के फिरहाद हाकिम 42373 (+ 37856) मतों के बड़े अंतर के साथ साथ आगे हैं। 4517 ( -37856) मतों के साथ भाजपा के राकेश सिंह दूसरे नंबर पर हैं। 


(कोलकाता में मतगणना केंद्र पर मतों की गणना। फोटो स्रोत: पीटीआई) 
01:45 PM, 04-May-2026

बहरामपुर सीट पर अधीर रंजन चौधरी पीछे

मुर्शिदाबाद जिले की बहारामपुर विधानसभा सीट पर पांच दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भाजपा के सुब्रत मित्रा से 5,266 वोटों से पीछे चल रहे हैं। मौजूदा विधायक सुब्रत मित्रा को 31,365 वोट मिले हैं, जबकि चौधरी को अब तक 26,099 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, 2021 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे तृणमूल कांग्रेस के नारू गोपाल मुखर्जी फिलहाल 13,295 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
01:40 PM, 04-May-2026

भवानीपुर सीट: आठ दौर की मतगणना के बाद ममता की शुभेंदु पर मजबूत बढ़त

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी पर 15,494 वोटों की मजबूत बढ़त बनाए रखी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आठवें दौर की मतगणना के अंत तक ममता बनर्जी को 35,522 वोट मिले, जबकि शुभेंदु अधिकारी को 20,028 वोट हासिल हुए।

इससे पहले सातवें दौर के अंत तक बनर्जी ने 32,822 वोट हासिल कर 17,371 वोटों की बढ़त बनाई थी। जबकि अधिकारी को 15,451 वोट मिले थे। हालांकि, अगले दौर में यह अंतर थोड़ा कम हो गया। शुरुआती दौर में मुकाबला काफी उतार-चढ़ा भरा रहा। पहले दौर में बनर्जी 1,996 वोटों से आगे थीं, जहां उन्हें 3,666 वोट मिले और अधिकारी को 1,670 वोट मिले।

दूसरे दौर में अधिकारी ने वापसी करते हुए 1,558 वोटों से बढ़त बनाई। लेकिन तीसरे दौर में बनर्जी ने 898 वोटों से फिर बढ़त हासिल कर ली और चौथे दौर के अंत तक यह बढ़त बढ़ाकर 8,482 वोट कर दी। भवानीपुर सीट पर कुल 20 दौर की मतगणना होनी है, जिसके बाद अंतिम नतीजे घोषित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है।
01:34 PM, 04-May-2026

West Bengal Chunav Result 2026: राजगंज सीट पर पर भाजपा के दिनेश सरकार आगे

पश्चिम बंगाल की राजगंज सीट पर भारतीय जनता पार्टी के दिनेश सरकार 64672 (+15762) मतों के साथ आगे हैं। 48910 (-15762) मतों के साथ टीएमसी की स्वप्ना बर्मन दूसरे नंबर पर हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed