Live
Karwa Chauth 2026 Live: करवा चौथ का व्रत कल, जानें सरगी, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से लेकर चांद निकलने तक सबकुछ
{"_id":"6ae19caa3eda60df3e0c76fe","slug":"karwa-chauth-2026-live-updates-chand-kab-niklega-puja-vidhi-shubh-muhurat-samagri-katha-aarti-in-hindi-2026-10-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2026 Live: करवा चौथ का व्रत कल, जानें सरगी, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से लेकर चांद निकलने तक सबकुछ","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Wed, 28 Oct 2026 04:06 PM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 28 Oct 2026 04:06 PM IST
खास बातें
Karwa Chauth 2026 Puja Vidhi, Sargi Time Live: 29 अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार है। करवा चौथ सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। आइए इसके महत्व और इससे जुड़ी सभी जानकारियां जानते हैं।
विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 Live
- फोटो : अमर उजाला AI
लाइव अपडेट
04:00 PM, 28-Oct-2026
पीरियड्स में करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं?
अगर करवा चौथ के दिन मासिक धर्म चल रहा है, तो आप इस व्रत को रख सकती हैं। आपको करवा चौथ व्रत को छोड़ने की आवश्यकता नहीं हैं। हालांकि, अपनी सेहत को प्राथमिकता देते हुए आप एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।03:50 PM, 28-Oct-2026
क्या गर्भवती महिलाओं को करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए?
गर्भवती महिलाओं को करवा चौथ का निर्जला व्रत रखने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान लंबे समय तक भोजन और पानी न लेने से सेहत पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
03:32 PM, 28-Oct-2026
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ की पूजा विधि
- करवा चौथ की तैयारी सुबह से होती है और शाम को पूजा का विशेष महत्व है।
- इस पर्व में करवा यानी मिट्टी के करवे का विशेष महत्व होता है।
- पूजा स्थल की साफ-सफाई करें और वहीं पर देवी-देवताओं और करवा माता की फोटो को स्थापित करें।
- शाम के समय भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और नंदी की पूजा करें।
- पूजा के दौरान करवा, दीपक, रोली, अक्षत, फल-फूल और सुहाग की सामग्री को अर्पित करें।
- इसके बाद सुहागिन महिलाएं व्रत कथा सुनें या फिर स्वयं पढ़ें।
- अंत में महिलाएं पूजा की थाली और करवे का आदान-प्रदान करें और पति की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना करें।
03:09 PM, 28-Oct-2026
क्या पति भी रख सकते हैं करवा चौथ का व्रत?
परंपरागत रूप से करवा चौथ का उपवास विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए करती हैं। वहीं पति के व्रत रखने पर भी कोई सामान्य धार्मिक रोक नहीं मानी जाती। अगर कोई पुरुष अपनी इच्छा और श्रद्धा से पत्नी के साथ उपवास करना चाहता है, तो वह ऐसा कर सकता है। कई दंपति इस दिन साथ में पूजा करते हैं, करवा चौथ की कथा सुनते हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद एक-दूसरे के साथ व्रत पूरा करते हैं। इस तरह उनके लिए यह पर्व आपसी सहयोग और भावनात्मक जुड़ाव का अवसर भी बन जाता है।02:40 PM, 28-Oct-2026
सरगी खाने का समय क्या है?
29 अक्तूबर को सूर्योदय लगभग सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर होने का अनुमान है। इसलिए सरगी सूर्योदय से पहले ग्रहण करनी चाहिए। कई परिवारों में सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच सरगी खाने की परंपरा है। हालांकि, स्थानीय सूर्योदय और पारिवारिक रीति-रिवाजों के अनुसार समय में अंतर हो सकता है।02:18 PM, 28-Oct-2026
करवा चौथ पर सरगी खाने की परंपरा
सरगी करवा चौथ की महत्वपूर्ण रस्मों में शामिल है। परंपरा के अनुसार, सास अपनी बहू को सरगी देती हैं। इसमें फल, मिठाइयां, मेवे और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ रखे जाते हैं। कुछ परिवारों में सरगी के साथ नए कपड़े और श्रृंगार की वस्तुएं देने का भी रिवाज है। इसे ग्रहण करने के बाद महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:27 PM, 28-Oct-2026
करवा चौथ शुभ मुहूर्त
करवा चौथ पर पूजा के लिए शुभ समय शाम 5 बजकर 38 मिनट से शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस दौरान करवा माता की पूजा कर सकती हैं।01:09 PM, 28-Oct-2026
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 की तिथि
दृक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि की शुरुआत 29 अक्तूबर 2026 को रात 1 बजकर 6 मिनट पर होगी और इसका समापन उसी दिन रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर, गुरुवार को रखा जाएगा।
12:53 PM, 28-Oct-2026
Karwa Chauth Puja Samagri: करवा चौथ 2026 पूजन सामग्री
- करवा व पात्र: मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन, पानी का लोटा, चलनी (छलनी)
- पूजन सामग्री: कुंकुम, अक्षत (चावल), सिन्दूर, चंदन, हल्दी, दीपक, रुई, कपूर, अगरबत्ती, पुष्प
- अन्न व नैवेद्य: गेहूं, शकर का बूरा, आठ पूरियों की अठावरी, शहद, कच्चा दूध, शुद्ध घी, दही, शकर, मिठाई, गंगाजल
- सोलह श्रृंगार: चुनरी, मेहंदी, महावर, बिंदी, चूड़ी, बिछुआ, कंघा
- स्थापना सामग्री: गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन
12:40 PM, 28-Oct-2026
Karwa Chauth 2026 Live: करवा चौथ का व्रत कल, जानें सरगी, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से लेकर चांद निकलने तक सबकुछ
करवा चौथ 202629 अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार है। करवा चौथ सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके शाम को पूजा करती है और फिर रात को चांद के निकलने पर दर्शन-पूजन करते हुए व्रत पूरा करती हैं। यह व्रत हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस त्योहार को मुख्य रूप से उत्तर और मध्य भारत में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। आइए जानते है क्यों मनाया जाता है यह व्रत और 29 अक्टूबर की रात को कब निकलेगा चांद समेत सभी जानकारी।