फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Karwa Chauth 2026 Live: करवा चौथ कल, वर्षों बाद बनेंगे कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Wed, 28 Oct 2026 05:13 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 28 Oct 2026 05:13 PM IST
खास बातें

Karwa Chauth 2026 Puja Vidhi, Sargi Time Live: 29 अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार है। करवा चौथ सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। आइए इसके महत्व और इससे जुड़ी सभी जानकारियां जानते हैं।

विज्ञापन
karwa chauth 2026 live updates chand kab niklega puja vidhi shubh muhurat samagri katha aarti in hindi
Karwa Chauth 2026 Live - फोटो : अमर उजाला AI

लाइव अपडेट

05:09 PM, 28-Oct-2026

कल इस विधि से करें पूजा

  • करवा चौथ के दिन एक साफ चौकी पर करवा माता की तस्वीर स्थापित करें। इसके साथ भगवान गणेश की पूजा भी करें।
  • पूजा के लिए मिट्टी का करवा या कलश लें और उसमें जल भरें। 
  • पूजा की थाली में रोली,फूल, मिठाई और अन्य आवश्यक सामग्री रखें।
  • इसके बाद करवा माता के सामने दीपक जलाएं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। 
  • पूजा के दौरान करवा चौथ की व्रत कथा सुनें।
  • कथा पूरी होने के बाद देवी-देवताओं को अक्षत, फूल और मिठाई अर्पित करें। 
  • परंपरा के अनुसार, करवा माता को सुहाग की सामग्री भी चढ़ाई जा सकती है।
  • शाम को चंद्रोदय होने पर चंद्रमा के दर्शन करें। 
  • इसके बाद छलनी से चंद्रमा को देखकर उन्हें जल से अर्घ्य दें और पति की लंबी उम्र व सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करें।
  • चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करें।
04:57 PM, 28-Oct-2026

करवा चौथ पर अगर चांद बादलों में छिप जाय तो बिना चांद देखे कैसे खोलें व्रत ?

पंचांग से चंद्रोदय के समय पर अर्घ्य दें
जब आसमान में चांद न दिखाई दे तो आपके शहर के पंचांग के आधार पर चंद्रोदय का समय देखें और उसी समय चांद की दिशा की तरफ मुंह करके पूजा, प्रार्थना और अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें। 

चांदी के सिक्के और दर्पण का प्रयोग 
कुछ जगहों पर अगर चांद के दर्शन करवा चौथ के दिन न हो तो थाली में चांदी का सिक्का रखें और उसमें पानी भर दें और दर्पण से इसे चांद के प्रतीक के रूप में इसके दर्शन करके व्रत खोलें। 

वीडियो कॉल पर चांद के दर्शन करके व्रत खोंले
अगर आप जिस शहर में रहते हैं और वहां पर चांद न दिखाई दे तो दूसरे शहर में रहने वाले अपने घर-परिवार के सदस्यों से वहां पर निकले चांद की विडियो कॉल से चांद के दर्शन करके व्रत खोला जा सकता है।
विज्ञापन
04:00 PM, 28-Oct-2026

पीरियड्स में करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं?

अगर करवा चौथ के दिन मासिक धर्म चल रहा है, तो आप इस व्रत को रख सकती हैं। आपको करवा चौथ व्रत को छोड़ने की आवश्यकता नहीं हैं। हालांकि, अपनी सेहत को प्राथमिकता देते हुए आप एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
 
03:50 PM, 28-Oct-2026

क्या गर्भवती महिलाओं को करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए?

गर्भवती महिलाओं को करवा चौथ का निर्जला व्रत रखने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान लंबे समय तक भोजन और पानी न लेने से सेहत पर असर पड़ सकता है। 
 
03:32 PM, 28-Oct-2026

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ की पूजा विधि

  • करवा चौथ की तैयारी सुबह से होती है और शाम को पूजा का विशेष महत्व है।
  • इस पर्व में करवा यानी मिट्टी के करवे का विशेष महत्व होता है।
  • पूजा स्थल की साफ-सफाई करें और वहीं पर देवी-देवताओं और करवा माता की फोटो को स्थापित करें।
  • शाम के समय भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और नंदी की पूजा करें।
  • पूजा के दौरान करवा, दीपक, रोली, अक्षत, फल-फूल और सुहाग की सामग्री को अर्पित करें।
  • इसके बाद सुहागिन महिलाएं व्रत कथा सुनें या फिर स्वयं पढ़ें।
  • अंत में महिलाएं पूजा की थाली और करवे का आदान-प्रदान करें और पति की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना करें। 
03:09 PM, 28-Oct-2026

क्या पति भी रख सकते हैं करवा चौथ का व्रत?

परंपरागत रूप से करवा चौथ का उपवास विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए करती हैं। वहीं पति के व्रत रखने पर भी कोई सामान्य धार्मिक रोक नहीं मानी जाती। अगर कोई पुरुष अपनी इच्छा और श्रद्धा से पत्नी के साथ उपवास करना चाहता है, तो वह ऐसा कर सकता है। कई दंपति इस दिन साथ में पूजा करते हैं, करवा चौथ की कथा सुनते हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद एक-दूसरे के साथ व्रत पूरा करते हैं। इस तरह उनके लिए यह पर्व आपसी सहयोग और भावनात्मक जुड़ाव का अवसर भी बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:40 PM, 28-Oct-2026

सरगी खाने का समय क्या है?

29 अक्तूबर को सूर्योदय लगभग सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर होने का अनुमान है। इसलिए सरगी सूर्योदय से पहले ग्रहण करनी चाहिए। कई परिवारों में सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच सरगी खाने की परंपरा है। हालांकि, स्थानीय सूर्योदय और पारिवारिक रीति-रिवाजों के अनुसार समय में अंतर हो सकता है।
02:18 PM, 28-Oct-2026

करवा चौथ पर सरगी खाने की परंपरा


सरगी करवा चौथ की महत्वपूर्ण रस्मों में शामिल है। परंपरा के अनुसार, सास अपनी बहू को सरगी देती हैं। इसमें फल, मिठाइयां, मेवे और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ रखे जाते हैं। कुछ परिवारों में सरगी के साथ नए कपड़े और श्रृंगार की वस्तुएं देने का भी रिवाज है। इसे ग्रहण करने के बाद महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं।
01:27 PM, 28-Oct-2026

करवा चौथ शुभ मुहूर्त

करवा चौथ पर पूजा के लिए शुभ समय शाम 5 बजकर 38 मिनट से शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस दौरान करवा माता की पूजा कर सकती हैं।
01:09 PM, 28-Oct-2026

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 की तिथि


दृक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि की शुरुआत 29 अक्तूबर 2026 को रात 1 बजकर 6 मिनट पर होगी और इसका समापन उसी दिन रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर, गुरुवार को रखा जाएगा।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed