सब्सक्राइब करें

अशोका होटल में पदक विजेताओं का सम्मान: नीरज बोले- ये मेरा नहीं, पूरे देश का मेडल है

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 09 Aug 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

  • टोक्यो से वतन लौटे भारतीय एथलीट, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
  • भारत ने टोक्यो में लहराया तिरंगा, एक स्वर्ण पदक समेत जीते कुल 7 पदक
  • दिल्ली एयरपोर्य से एथलीट सीधे अशोका होटल पहुंचे
  •  शाम साढ़े छह बजे से शुरू होगा सम्मान समारोह
  • टोक्यो ओलंपिक में आगाज और अंजाम दोनों रहे अच्छे
  • चानू ने रजत से खोला खाता तो नीरज ने कराई स्वर्णिम विदाई

विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

08:41 PM, 09-Aug-2021

अशोका होटल में सम्मानित किए गए ओलंपिक पदक विजेता

टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सोमवार (9 अगस्त) को दिल्ली के अशोका होटल में सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने अपनी अपनी बात रखी। सभी पदक विजेताओं को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सम्मानित किया। 'खेलों के महाकुंभ' में इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा ने 'ये मेरा नहीं, पूरे देश का मेडल है' कहकर 135 करोड़ देशवासियों का दिल जीत लिया।
08:34 PM, 09-Aug-2021

महिला हॉकी टीम को भी सम्मान

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही पदक नहीं जीत पाई हो लेकिन 135 करोड़ देशवासियों का दिल जरूर जीत लिया। सम्मान समारोह में महिला हॉकी टीम को भी उतना ही सम्मान मिला जितना पदक विजेताओं को। समारोह के अंत में महिला टीम के साथ तस्वीर ली गई। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू मौजूद थे।
08:24 PM, 09-Aug-2021

ये मेरा नहीं, पूरे देश का मेडल है- नीरज चोपड़ा

सम्मान पाने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा
  • ये मेरा नहीं, पूरे देश का मेडल है
  • मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा मौका था
  • अपना 100 फीसदी दो और किसी से घबराओ नहीं
08:20 PM, 09-Aug-2021

नीरज चोपड़ा को किया गया सम्मानित

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने सम्मानित किया।
 

 
08:19 PM, 09-Aug-2021

पुरुष हॉकी टीम को किया गया सम्मानित

टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी में भारत को कांस्य पदक मिला। इसके लिए पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने सम्मानित किया।
 
08:07 PM, 09-Aug-2021

खेल मंत्री ने लवलिना को सम्मानित किया

भारतीय मुक्केबाज लवलिना बोरगोहेन को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया। लवलिना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणित भी मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:05 PM, 09-Aug-2021

खेल मंत्री ने साझा की तस्वीर

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा, 'भारत का ओलंपिक चैंपियन'
 
07:58 PM, 09-Aug-2021

खेल मंत्री ने बजरंग को किया सम्मानित

 खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया को सम्मानित किया।
07:54 PM, 09-Aug-2021

 सम्मान समारोह में क्या बोले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

  • सभी देशवासियों की तरफ से पदक विजेताओं का स्वागत
  • सभी देशवासियों को पदक विजेताओं पर गर्व है
  • पीएम ने लगातार खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया
  • 135 करोड़ देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा हुआ
  • अगले ओलंपिक में और बेहतर प्रदर्शन होगा
  • सरकार की ओर से कोई कमी नहीं आएगी
  • इस ओलंपिक में पहली बार बहुत कुछ हुआ है
  • न्यू इंडिया के पदक विजेता न्यू हीरो हैं
07:43 PM, 09-Aug-2021

मंच पर नीरज और बजरंग एक साथ

सम्मान समारोह में नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया एक साथ 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed