West Asia Crisis LIVE: अगले हफ्ते ईरान पर कहर बरपाएगा अमेरिका, पेजेशकियन ने कहा- देश को तोड़ने की हो रही कोशिश
Israel-Iran War Live Updates: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहा ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब चौदहवें दिन में प्रवेश कर चुका है। होमुर्ज में जहाजों पर हमले जारी है। पूरा क्षेत्र तनाव की चपेट में है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का युद्ध को लेकर सख्त रवैया और खाड़ी देशों में बढ़ता संघर्ष, वैश्विक राजनीति के लिया बड़ा संकट साबित होता दिख रहा है। भारत ने कहा है कि तेजी से बदलती परिस्थितियों पर सरकार की पैनी नजर है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
लाइव अपडेट
लेबनान में इस्राइली हमलों में अब तक 100 से अधिक बच्चों की मौत
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच हालिया संघर्ष शुरू होने के बाद से इस्राइली हमलों में 100 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक इस संघर्ष में कुल 773 लोगों की जान जा चुकी है। मृतकों में 62 महिलाएं भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संघर्ष के दौरान 1,900 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच जारी हमलों के कारण लेबनान के कई इलाकों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। लगातार हो रहे हमलों का असर आम नागरिकों पर भी पड़ा है।लारिजानी का तंज- हमारे नेता जनता के बीच, आपके नेता एपस्टीन के द्वीप पर
ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारिजानी ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के बयान पर तंज कसा है। हेगसेथ ने कहा था कि ईरान के नेता चूहों की तरह छिप रहे हैं। इसके जवाब में लारिजानी ने कहा कि ईरान के नेता जनता के बीच मौजूद हैं और हाल ही में तेहरान की रैली में भी दिखे। उन्होंने अमेरिका पर व्यंग्य करते हुए कहा कि उनके नेता तो एपस्टीन के द्वीप पर रहते हैं।ईरान और हिजबुल्ला ने मिलकर इस्राइल पर मिसाइल-ड्रोन हमला किया
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया है कि उसने लेबनान के संगठन हिजबुल्ला के साथ मिलकर इस्राइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। IRGC के अनुसार इस ऑपरेशन में खैबर शिकन नाम की सटीक निशाना लगाने वाली मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। यह कार्रवाई अल-कुद्स डे के मौके पर की गई, जो फिलिस्तीनी मुद्दे के समर्थन में मनाया जाता है।देश को तोड़ना चाहते हैं अमेरिका-इस्राइल - पेजेशकियन
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इस्राइल इस युद्ध के जरिए ईरान को कमजोर करना और उसे तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और जायोनी शासन की मंशा ईरान और बड़े इस्लामी देशों को अस्थिर करना है। उनका कहना है कि ईरान इन प्रयासों का सामना करेगा।ईरानी मिसाइल हमले के बाद तेल अवीव इलाके में आग
इस्राइल के तेल अवीव क्षेत्र में ईरानी मिसाइल हमले के बाद आग लगने की खबर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार हमले के दौरान मिसाइल के टुकड़े कई जगह गिरे, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल को सुरक्षित कर रही हैं। यह हमला ईरान-इस्राइल के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के बीच हुआ है।ट्रंप का दावा- रूस ईरान की थोड़ी मदद कर सकता है
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन संभवतः ईरान की कुछ हद तक मदद कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि हो सकता है रूस थोड़ी सहायता कर रहा हो, क्योंकि रूस को लगता है कि अमेरिका यूक्रेन की मदद कर रहा है। हालांकि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने पहले कहा था कि रूस ने ईरान को कोई खुफिया जानकारी देने के आरोपों से इनकार किया है।अगले हफ्ते ईरान पर कड़े हमले करेगा अमेरिका- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि आने वाले दिनों में अमेरिकी सेना ईरान के ठिकानों पर बड़े और कड़े हमले करेगी। ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगले एक हफ्ते में ईरान पर बहुत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध अब तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है और तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।इराक में अमेरिकी सैन्य विमान हादसा, सभी 6 क्रू मेंबर की मौत
अमेरिकी सेना ने पुष्टि की है कि इराक में दुर्घटनाग्रस्त हुए KC-135 ईंधन भरने वाले विमान में सवार सभी छह क्रू मेंबर की मौत हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि यह हादसा पश्चिमी इराक में हुआ और इसकी जांच जारी है। सेना के अनुसार विमान के गिरने की वजह न तो दुश्मन का हमला था और न ही किसी प्रकार की दोस्ताना फायरिंग। पहले चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी और दो लापता थे, जिनकी अब मौत की पुष्टि कर दी गई है।हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास जहाज पर हमला, जहाज में लगी आग
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक और हमले की खबर सामने आई है। ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO के मुताबिक एक जहाज को अज्ञात प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया, जिसके बाद जहाज में आग लग गई। पिछले कुछ दिनों में इस इलाके में कई जहाजों पर हमले हो चुके हैं, क्योंकि ईरान इस रणनीतिक समुद्री रास्ते को बंद करने की कोशिश कर रहा है। इससे वैश्विक तेल कीमतों में तेज उछाल भी देखा जा रहा है। ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की रणनीति आगे भी जारी रखी जाएगी।अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी गल्फ एयर की उड़ानें
बहरीन हवाई क्षेत्र के बंद रहने के कारण गल्फ एयर की उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी। बीसीएए द्वारा सुरक्षित रूप से हवाई क्षेत्र खोलने की पुष्टि होने पर सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।Update: Gulf Air flights remain temporarily suspended as closure of Bahrain airspace continues. Services will resume once BCAA confirms safe reopening.
— Gulf Air (@GulfAir) March 13, 2026
Next update: 11:00 BHT (08:00 UTC) on March 14.
For the latest flight info, visit https://t.co/Vjb5AqIn5i or the Gulf Air app.
कमेंट
कमेंट X