West Asia Live: सऊदी अरब की समरेफ रिफाइनरी पर ड्रोन हमला; कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ीं
{"_id":"69bb05d3debe06e2d20e327f","slug":"west-asia-war-live-updates-iran-israel-us-gulf-countries-trump-netanyahu-irgc-mojtaba-khamenei-news-in-hindi-2026-03-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Live: सऊदी अरब की समरेफ रिफाइनरी पर ड्रोन हमला; कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivam Garg
Updated Thu, 19 Mar 2026 07:44 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
Israel Iran War News in Hindi Live: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष 20वें दिन में और खतरनाक हो गया है। मिसाइल और ड्रोन हमले तेज हो चुके हैं, वहीं होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज भी निशाने पर हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
पश्चिम एशिया में संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
02:49 PM, 19-Mar-2026
पश्चिम एशिया संकट बढ़ने का खतरा, सऊदी अरब की समरेफ रिफाइनरी पर ड्रोन हमला
पश्चिम एशिया में जारी संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस लड़ाई में तेल ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे वैश्विक तेल संकट बढ़ने का खतरा है। ऊर्जा संकट की आहट से ही वैश्विक तेल बाजार की कीमतें बढ़ गई हैं। ताजा मामले में सऊदी अरब की समरेफ रिफाइनरी पर ड्रोन हमला हुआ है। इससे पहले इस्राइल की तरफ से ईरान के गैस भंडार पर हमला किया गया था। जिसके जवाब में ईरान ने कतर के गैस भंडार पर हमला किया। अब सऊदी अरब की तेल रिफाइनरी पर हमले से हालात और विकट हो गए हैं। सऊदी अरब पहले ही संकेत दे चुका है कि वह ईरान के हमलों का जवाब दे सकता है।01:15 PM, 19-Mar-2026
इस्राइल के हमले में हिजबुल्ला के 20 लड़ाके ढेर
इस्राइली सेना ने कहा है कि बुधवार को उनके हमलों में 20 से ज्यादा हिजबुल्ला लड़ाके मारे गए हैं। ये हमले दक्षिणी लेबनान में किए गए। बयान में कहा गया है कि इस्राइली सेना की 36वीं डिविजन ने हवाई हमले किए।01:12 PM, 19-Mar-2026
कुवैत की तेल रिफाइनरी में ड्रोन हमले के बाद लगी आग
कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने एक बयान में कहा है कि मिना अल अहमदी रिफाइनरी में हुए एक ड्रोन हमले के बाद आग लग गई है। हालांकि अभी आग सीमित क्षेत्र में है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।11:05 AM, 19-Mar-2026
ईरान युद्ध की फंडिंग पर अमेरिकी संसद में हंगामा
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ईरान युद्ध के लिए अमेरिकी संसद से 200 अरब डॉलर मांगने की योजना बना रहा है। इसका कई डेमोक्रेट सांसदों द्वारा विरोध किया जा रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ सांसद क्रिस वान होलेन का कहना है कि 200 अरब डॉलर, उस युद्ध की कीमत है, जिसे अमेरिकी लोग चाहते ही नहीं हैं और इस युद्ध के चलते अमेरिका ज्यादा सुरक्षित भी नहीं होगा।पेंटागन ने व्हाइट हाउस से मांग की है कि अमेरिकी कांग्रेस से ईरान युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर का फंड मंजूर किया जाए।
10:54 AM, 19-Mar-2026
अमेरिकी सैन्य बेस पर मंडराता दिखा संदिग्ध ड्रोन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के एक आर्मी बेस पर ड्रोन मंडराता दिखा है। वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिस वक्त यह ड्रोन सैन्य बेस पर मंडरा रहा था, उस वक्त उस सैन्य बेस में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी मौजूद थे।10:51 AM, 19-Mar-2026
ईरान ने जनवरी विरोध प्रदर्शन में शामिल तीन लोगों को दी फांसी
ईरान की सरकार ने जनवरी में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल तीन लोगों को फांसी दे दी है। इन लोगों पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों को दो लोगों की हत्या का आरोप था। ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरान में विरोध प्रदर्शन के दौरान करीब 3117 लोग मारे गए थे। वहीं अमेरिकी मानवाधिकार संगठन ने दावा किया है कि ईरान में 6800 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:46 AM, 19-Mar-2026
दक्षिण पार्स गैस फील्ड क्यों है इतना अहम कि ट्रंप को इस्राइली हमले पर देनी पड़ी सफाई
दक्षिण पार्स गैस फील्ड दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस फील्ड है। दक्षिण पार्स गैस फील्ड का सबसे बड़ा हिस्सा ईरान के पास है। वहीं एक हिस्सा कतर की सीमा में आता है, जिसे नॉर्थ डोम कहा जाता है। इस पूरे फील्ड में करीब 1800 खरब क्यूबिक फीट गैस है, जो पूरी दुनिया के इस्तेमाल के लिए 13 साल तक पर्याप्त है। दक्षिण पार्स से निकाली जाने वाली अधिकतर गैस को ईरान द्वारा घरेलू इस्तेमाल में लाया जाता है। इस गैस फील्ड की अहमियत को देखते हुए ही संयुक्त अरब अमीरात और कतर ने भी इस्राइल के हमले की निंदा की है। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सफाई देनी पड़ी है और उन्होने कहा है कि इस्राइल अब दोबारा यहां हमला नहीं करेगा।10:42 AM, 19-Mar-2026
सऊदी अरब भी ईरान पर हमलों में हो सकता है शामिल
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध में अब ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट को लेकर चिंता बढ़ गई है। ईरान द्वारा पश्चिम एशिया के कई देशों को निशाना बनाया जा रहा है। अब सऊदी अरब ने भी संकेत दिए हैं कि वे भी ईरान पर हमले कर सकते हैं। सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईरान द्वारा पश्चिम एशिया के अन्य देशों पर हमला कर उन पर दबाव बनाया जा रहा है। ये दबाव उल्टा भी पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे पास भी जवाब देने का अधिकार है और अगर जरूरत पड़ी तो सऊदी अरब भी हमलों का जवाब देगा।09:31 AM, 19-Mar-2026
ट्रंप का दावा- अमेरिका को इस्राइल के ईरान के दक्षिण पार्स गैस फील्ड पर हमले की जानकारी नहीं थी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका को इस्राइल द्वारा ईरान के दक्षिण पार्स गैस फील्ड पर हमले की जानकारी नहीं थी। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमेरिका को इस हमले की जानकारी थी। अमेरिका ने ये भी कहा है कि वे कतर के गैस फील्ड की रक्षा करेंगे क्योंकि अमेरिका को गैस का निर्यात कतर से ही होता है।05:31 AM, 19-Mar-2026