सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur: Attempted Molestation of Young Woman Who Went for a Walk in the Forest Dies in Hospital

Anuppur: जंगल में घूमने गई युवती के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास, अस्पताल में मौत; दो आरोपी हुए गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार

छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने युवती और उसके साथ मौजूद किशोर के साथ मारपीट की। मारपीट में किशोर के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि युवती की नाक और कान से खून निकलने लगा।

Anuppur: Attempted Molestation of Young Woman Who Went for a Walk in the Forest Dies in Hospital
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर के बिजुरी थाना क्षेत्र के कुरजा जंगल में 20 वर्षीय युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद युवती को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7 बजे वार्ड युवती अपने 17 वर्षीय परिचित के साथ स्कूटी से कुरजा कॉलरी के पास जंगल क्षेत्र में गई थी। दोनों बरगद के पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी वहां गोलू कुशवाहा (30) निवासी कोरया और बंटी उर्फ अख्तर अली (36) निवासी केबिन टोला, बिजुरी पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने युवती के साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती और उसके साथ मौजूद किशोर के साथ मारपीट की। मारपीट में किशोर के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि युवती की नाक और कान से खून निकलने लगा। घटना के बाद युवती अचेत हो गई। इसके बाद किशोर ने युवती के परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  गिरिबाला सिंह पर शिकंजा? सास की जमानत रद्द कराने परिजनों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा; जानें

विज्ञापन
Trending Videos

बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने युवती का मुंह दबा दिया था। युवती अस्थमा और हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित बताई जा रही है। आशंका है कि सांस रुकने के कारण उसकी मौत हुई हो, हालांकि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में दो चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टर बेबीनाज और डॉ. योगेश धनवार की टीम ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने गुप्तांग और बिसरा के नमूने जांच के लिए सागर भेजे हैं। पुलिस ने धारा 103(1) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपियों और घटनास्थल पर मौजूद किशोर का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed