सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   ABVP protests at Kotma College, puts up posters about missing principal

Anuppur News: कोतमा महाविद्यालय में एबीवीपी का प्रदर्शन, प्रिंसिपल के लापता होने के पोस्टर लगाए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 22 Sep 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

अनूपपुर के महाराजा मार्तंड महाविद्यालय में एबीवीपी छात्रों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी और प्रिंसिपल की अनुपस्थिति को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने लापता प्रिंसिपल के पोस्टर लगाए और 13 सूत्री मांगें सौंपीं। स्पोर्ट्स टीचर पर दुर्व्यवहार व धमकी के गंभीर आरोप लगे। दबाव में प्रिंसिपल पहुंचे, आंदोलन समाप्त हुआ।

ABVP protests at Kotma College, puts up posters about missing principal
आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राएं और कॉलेज में लगे हुए पोस्टर
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के कोतमा स्थित महाराजा मार्तंड महाविद्यालय में छात्रों ने सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रिंसिपल के लापता होने के पोस्टर कैम्पस की दीवारों और शहर के विभिन्न स्थानों पर पर चस्पा कर दिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों का कहना है कि कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। प्रिंसिपल कॉलेज ही नहीं आते। इसके चलते व्यवस्था बिगड़ गई है। कॉलेज के दूसरे प्रोफेसर भी मनमानी पर उतर आए हैं। छात्रों ने 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा और इसके बाद अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।

Trending Videos


महीनों से कॉलेज नहीं आए प्रिंसिपल
छात्रों ने बताया कि एक माह से प्रिंसिपल कॉलेज नहीं आ रहे। कॉलेज की समस्याओं को लेकर पांच बार ज्ञापन भी दिया गया है। तब भी प्रिंसिपल मौजूद नहीं थे। आज जब गेट पर ताला लगाकर और उनके आने की मांग की गई, तब दबाव में प्रिंसिपल कॉलेज आए। उन्होंने तहसीलदार को बताया कि वह बीमार थे। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में पीने का पानी तक नहीं है। स्पोर्ट्स टीचर द्वारा छात्रों से दुर्व्यवहार और खेल सुविधाओं की कमी भी प्रमुख मुद्दों में शामिल रही। कई घंटों के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रभारी प्राचार्य वीके सोनवानी आंदोलनरत छात्रों से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मां शारदा की मूर्ति को फेसबुक और इंस्टाग्राम में पोस्ट कर बताया बौद्ध प्रतिमा, लोगों में आक्रोश

प्नर्दशन कर रही एक छात्रा ने स्पोर्ट टीचर लीना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि उन्होंने हमारे साथ भद्दा मजाक किया है। हमको लड़कियों को लड़कों वाले और लड़कों को लड़कियों वाले कपड़े दिए हैं। गर्ल्स अब लड़कों के कपड़े पहन कर जा रही हैं। डिस्ट्रिक्ट लेवल के स्पोर्ट्स कॉम्पीटिशन में वो हमारे साथ नहीं गई। वो हमको धमकी देती हैं। कहती हैं कि जो तुमको करना है कर लो। तुम्हारा सिलेक्शन नहीं होने दूंगी। इसके साथ स्पोर्ट टीचर छात्रों के घरों में कांटेक्ट कर कह रही है कि यह अनूपपुर खेलने नहीं गई थी। हम लोग लड़कों के साथ घूम रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed