सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Even after spending Rs 70 lakh in rural areas, villagers are yearning for water

Anuppur News: 70 लाख खर्च के बाद भी सूखता रहा नल, पानी को तरसे ग्रामीण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 May 2025 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार

अनूपपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी की व्यवस्था के लिए जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, फिर भी आज तक गांवों में पानी की समस्या बनी हुई है।

Even after spending Rs 70 lakh in rural areas, villagers are yearning for water
नल जल योजना के बाद भी पानी के लिए तरसते हैं ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है और ग्रामीण इलाकों में पानी की भारी कमी हो गई है। हालात इतने खराब हैं कि सरकार द्वारा नल जल योजना पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी गांव के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। कोतमा जनपद पंचायत के मझौली पंचायत के छतई गांव में पिछले एक महीने से मोटर जल जाने की वजह से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। बताया गया है कि नल जल योजना के तहत लगभग 70 लाख रुपये खर्च हुए हैं, लेकिन फिर भी गांव में पानी की सुविधा नहीं है, जिससे लोगों में नाराज़गी है। गांव की महिलाएं, पुरुष और बच्चे दिनभर पानी के लिए इधर-उधर भटकते हैं। वे हैंडपंप और नदी से पानी लाकर किसी तरह अपनी जरूरतें पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं।

Trending Videos


नल जल योजना का काम अधूरा, ग्रामीणों को पानी के लिए संघर्ष

जिला प्रशासन ने गर्मी शुरू होने से पहले ही पीएचई विभाग को गांवों में जल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। छतई गांव की आबादी करीब 1500 है। गांव के पीपर टोला में नल जल योजना के तहत पानी की टंकी और बोर पंप लगाए गए हैं, लेकिन पिछले एक महीने से पड़ रही तेज गर्मी में भी पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल टोला में लगे दूसरे पंप से किसी तरह पानी भर कर अगली सुबह गांव में सप्लाई दी जाती है, लेकिन वह भी पूरे गांव के सभी वार्डों तक नहीं पहुंच पाता ग्रामीणों की शिकायत पर पंचायत की सरपंच चंदा पनिका ने हैंडपंप और टंकी के जरिए पानी उपलब्ध कराने की कोशिश जरूर की है, लेकिन ये प्रयास भी पूरी तरह सफल नहीं हो पा रहे भीषण गर्मी में जब लोगों को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत है, तब भी नल जल योजना अधूरी पड़ी है और ठेकेदार की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त नाराज़गी देखी जा रही है।


पानी के लिए जूझ रहे ग्रामीण, एक दिन छोड़कर हो रही सप्लाई

छतई गांव के किसान कमलेश सिंह, गोपाल सिंह, भीमसेन केवट, ताराबाई, शकीला बानो, रानी केवट और मोहम्मद बासीर ने बताया कि गांव में लगे दो पंपों में से एक पंप की मोटर जल चुकी है। इसके कारण पिछले एक महीने से भीषण गर्मी में लोगों को पानी की भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर डीजीपी ने मंत्री विजय शाह की जांच को तीन सदस्यीय SIT गठित

स्कूल टोला में लगे दूसरे पंप से एक दिन पानी भरा जाता है और फिर अगले दिन गांव में सप्लाई दी जाती है, लेकिन वह भी पूरी तरह नहीं हो पाती। गांव के खाले टोला, ऊपर टोला और मैंर टोला जैसे इलाकों में पानी नहीं पहुंचता। ऐसे में वहां के लोग दूसरे मोहल्लों के हैंडपंपों पर लाइन लगाकर पानी भरने को मजबूर हैं।

नदी से पानी लाने को मजबूर महिलाएं

ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण नल जल योजना अधूरी पड़ी है और अब तक पंचायत को हैंडओवर नहीं की गई है। पिछले एक महीने से जारी पानी की किल्लत ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। घर की महिलाएं और बच्चियां हैंडपंपों से या फिर 1 किलोमीटर दूर स्थित केवई नदी से पानी भरकर ला रही हैं। पानी की चिंता में लोग अपने बाकी जरूरी काम नहीं कर पा रहे हैं, सुबह-शाम केवल पानी जुटाने में ही समय बीत रहा है।

इनका क्या कहना है

चंदा पनिका, सरपंच मझौली पंचायत ने बताया कि नल जल योजना का काम अधूरा होने की वजह से इसे पंचायत को अभी तक नहीं सौंपा गया है। फिलहाल हैंडपंपों के जरिए लोगों को पानी उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।
 एसडीओ, जल जीवन मिशन कोतमा ने कहा कि अगले तीन-चार दिनों में नल जल योजना से गांव में नियमित पानी सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed