सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Laborer died in a road accident, relatives of the deceased blocked the road

Anuppur News: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े मजदूर को रौंदा, गुस्साए परिजनों ने लगा दिया सड़क पर जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 07 Apr 2025 04:22 PM IST
विज्ञापन
सार

अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया और जांच शुरू की। चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई। 

Laborer died in a road accident, relatives of the deceased blocked the road
सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बकही में तेज रफ्तार कर वाहन ने साइकिल से जा रहे हैं मजदूर को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। इसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जाम को खुलवाया। इसके साथ ही शव पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई करते हुए इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

Trending Videos


घटना के संबंध में बताया गया कि कार क्रमांक एमपी 18 जेड ई 6153, जिसमें सवार यात्री मैहर से लौटकर अनूपपुर की ओर जा रहे थे, जहां सोमवार लगभग नौ बजे कार ने सड़क किनारे जा रहे साइकिल सवार विकास साहू निवासी खमरौध शहडोल को टक्कर मार दी। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने कार सवार लोगों को घेर लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके साथ ही मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना मिलने पर चचाई पुलिस के साथ ही अनूपपुर तहसीलदार अनुपम पांडे ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया। लगभग दो घंटे तक ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन चला रहा, जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ आने-जाने वाले वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीएम में मजदूरी का कार्य कर लौट रहा था मजदूर
घटना में कार की टक्कर से जिस मजदूर विकास साहू की मौत हुई, वह ओरिएंट पेपर मिल में मजदूरी करके अपने घर की ओर जा रहा था। सड़क किनारे पान ठेले पर खड़े होकर के वह बात कर रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर आई और उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही घायल युवक की मौत हो गई। इसके बाद देखते ही देखते ग्रामीण और मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। नाराजगी जताते हुए सड़क के बीचों-बीच अपने दो पहिया वाहनों को खड़ी कर आवागमन को बाधित कर दिया।

मैहर से लौटने के दौरान चालक को आई झपकी
घटना के कारण के बारे में बताया गया कि फुनगा के समीप निवासरत परिवार दर्शन करने के लिए मैहर गया हुआ था। जहां से लौट के दौरान अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई और इस वजह से वाहन अनियंत्रित होकर के सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed