{"_id":"694d3451e7a981ca5b09ebfd","slug":"stf-team-seized-a-truck-with-599-kg-of-ganja-from-jaithari-anuppur-news-c-1-1-noi1222-3772277-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: एसटीएफ ने 599 किलो अवैध गांजे की खेप पकड़ी, ट्रक के ऊपरी हिस्से में छिपा कर ले जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: एसटीएफ ने 599 किलो अवैध गांजे की खेप पकड़ी, ट्रक के ऊपरी हिस्से में छिपा कर ले जा रहे थे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार
जबलपुर एसटीएफ ने जैतहरी बस स्टैंड के पास उड़ीसा से गांजा ला रहे ट्रक को पकड़कर 599 किलो गांजा जब्त किया। दो आरोपी गिरफ्तार हुए। गांजे की कीमत करीब 1.80 करोड़ रुपये बताई गई है। ट्रक भी जब्त कर पूछताछ जारी है।
वह ट्रक जिसमें गांजा की तस्करी की जा रही थी
विज्ञापन
विस्तार
बुधवार–गुरुवार की मध्य रात्रि जबलपुर एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रहे एक ट्रक को जब्त किया है। इस दौरान 599 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।
Trending Videos
एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक JH 02 BL 7103 को गुरुवार तड़के करीब 2 बजे जैतहरी बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर रोका गया। जांच के दौरान ट्रक के ऊपरी हिस्से में विशेष रूप से बनाए गए गुप्त कंपार्टमेंट से गांजे के कई बंडल बरामद किए गए। मौके से दो आरोपियों—धनंजय सिंह पटेल निवासी रामपुर, जिला सतना और अंकित विश्वकर्मा निवासी जिला सीधी—को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पुलिस की कांबिंग गश्त, फरार आरोपियों की धरपकड़ और बदमाशों पर नकेल कसने दर्जनों वारंट किए तामील
एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप लेकर एक ट्रक सतना की ओर जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर दो विशेष टीमें गठित की गईं, जिनका नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार तिवारी एवं निरीक्षक गणेश सिंह ठाकुर ने किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के संभल क्षेत्र से लोड किया गया था और इसे मैहर ले जाया जा रहा था।
पुलिस को आशंका है कि ट्रक के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर गांजे की सप्लाई की जानी थी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि गांजे के स्रोत, नेटवर्क, विक्रेताओं और संभावित खरीदारों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा सके। इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक गोपाल सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक निर्मल पटेल, संपूर्णानंद, अंजनी पाठक, विनय कोरी तथा आरक्षक मनीष तिवारी, निलेश दुबे, राहुल रजक, रूपेश राय और नारायण प्रसाद की अहम भूमिका रही।

ट्रक से निकले गांजे के बंडल

कमेंट
कमेंट X