फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Tractor overturned while ploughing field, driver died after being crushed

Anuppur News: खेत पर जुताई कर रहा था किसान, ऊंचाई पर जाकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से चालक की मौके पर मौत

Wed, 15 Jul 2026 10:05 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 10:05 PM IST
सार

अनूपपुर के जैतहरी थाना क्षेत्र में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से 28 वर्षीय चालक अमन सिंह कोल की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Tractor overturned while ploughing field, driver died after being crushed
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठोडीपानी में बुधवार दोपहर खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर पलटने से चालक उसके नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान अमन सिंह कोल (28) पिता राजकुमार कोल, निवासी पतरकी टोला भैनाडाबर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अमन गांव के ही पूरन लाल राठौर का ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। बुधवार दोपहर वह एक किसान के खेत की जुताई कर रहा था। खेत ढालदार एवं ऊंचाई पर स्थित था। जुताई के दौरान खेत के किनारे मोड़ पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार ट्रैक्टर खेत से बाहर निकलकर ढलान वाले गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से अमन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-छतरपुर गोलीकांड: बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम को पुलिस ने किया गिरफ्तार, किसान पर गोली चलाने का है आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने जैतहरी पुलिस को अवगत कराया। थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। हालांकि ट्रैक्टर के नीचे शव दबा होने के कारण उसे तत्काल बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। इसके बाद जेसीबी मशीन बुलाकर ट्रैक्टर को हटाया गया और काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडे ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से दुर्घटना होना सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed