सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News: Two killed in collision between jeep and bike

Anuppur News: तेज रफ्तार का कहर, जीप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 02 May 2025 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

हादसे के बाद परिजनों ने अस्पताल में आक्रोश व्यक्त किया और यातायात व्यवस्था व पुलिस प्रशासन के रवैये पर असंतोष जताया। पुलिस ने मर्ग कायम कर वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Anuppur News: Two killed in collision between jeep and bike
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले में सड़क दुर्घटना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते महीने ही सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद फिर से सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। यहां तेज रफ्तार जीप और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के पश्चात पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच कार्रवाई प्रारंभ कर दी। पुष्पराजगढ़ तहसील के राजेंद्रग्राम थाना अंतर्गत ग्राम लांघाटोला के पटना में अनूपपुर तरफ से आ रही जीप और बाइक की आमने-सामने टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। इस मामले को लेकर के बताया गया कि दोनों वाहन की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद मौके पर घायल लोगों को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  भोपाल में "लव जिहाद" के खिलाफ महिलाओं का बड़ा प्रदर्शन आज शाम, 26 स्थानों पर एक साथ विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्रग्राम पुलिस के अनुसार बुधवार-गुरुवार की रात्रि अनूपपुर तरफ से आ रही जीप क्रमांक एमपी 18 जेडई 6641 और राजेंद्रग्राम तरफ से जा रही दो पहिया वाहन क्रमांक एमपी 65 जेडबी 8695 की आमने-सामने भिड़त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं, दूसरे ने राजेंद्रग्राम अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों में 31 वर्षीय सूर्यप्रकाश चौधरी निवासी ग्राम लाघाटोला हर्षवाह और 39 वर्षीय राजकुमार पनिका निवासी लांघाटोला पटना के निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्रग्राम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद चिकित्सालय पहुंचे मृतक के परिजनों ने आक्रोश जताया साथ ही यातायात और पुलिस विभाग के रवैया पर असंतोष जताने के साथ ही कहा कि यातायात की अव्यवस्था से यह घटना हुई है।
राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी वीरेंन्द्र वरकडे ने बताया कि जीप व दो पहिया वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत से दो पहिया वाहन में सवार दोनो युवको की मौत हो गई हैं, मर्ग कायम कर जीप को थाना में खड़ा करा लिया हैं। पोस्टमार्मट कराते हुए शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed