सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Youth shoots himself in Ashok Nagar, body found inside house

MP News: अशोकनगर में युवक ने खुद को मारी गोली, पूर्व विधायक का भांजा था; फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोक नगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार

अशोकनगर के इंग्लेखेड़ी गांव में 26 वर्षीय गुरतेज संधू ने घर में खुद को गोली मार ली। शव कमरे में मिला और पास में 12 बोर की बंदूक बरामद हुई। घटना के समय परिवार कार्यक्रम में था।

Youth shoots himself in Ashok Nagar, body found inside house
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अशोकनगर जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंग्लेखेड़ी में शुक्रवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां 26 वर्षीय युवक ने कथित रूप से खुद को गोली मार ली। उसका शव घर के कमरे में पड़ा मिला, जबकि पास में 12 बोर की बंदूक बरामद हुई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल फैल गया।

Trending Videos

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई, जब घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि युवक घर में अकेला था। बाहर एक कर्मचारी मौजूद था, जिसने अचानक गोली चलने की तेज आवाज सुनी। संदेह होने पर वह तुरंत घर के अंदर पहुंचा, जहां युवक खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा मिला और पास में बंदूक रखी थी। घटना से घबराकर कर्मचारी ट्रैक्टर से उस होटल पहुंचा, जहां परिवार के सदस्य एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, और उन्हें पूरी जानकारी दी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गुरतेज पुत्र बिजेंदर सिंह संधू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरतेज, अशोकनगर के पूर्व विधायक जजपाल सिंह का भांजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।


पढे़ं: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने पर दूल्हा समेत तीन पर केस दर्ज, वीडियो वायरल पर पुलिस हरकत में आई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। बंदूक जब्त कर ली गई है और यह भी जांच की जा रही है कि वह लाइसेंसी थी या नहीं। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।

परिजनों के मुताबिक घटना के समय युवक के पिता डबरा में थे, जबकि अन्य सदस्य शहर के एक होटल में आयोजित सगाई समारोह में शामिल थे। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed