{"_id":"69762af64824acc74000455d","slug":"five-accused-arrested-with-illegal-weapons-in-barwani-stolen-gold-silver-and-cash-worth-rs-3891-lakh-recovered-goods-and-firearms-seized-barwani-news-c-1-1-noi1434-3881325-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barwani News: बड़वानी में अवैध हथियारों के साथ धराए पांच आरोपी, 38.91 लाख का चोरी का सोना-चांदी और नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barwani News: बड़वानी में अवैध हथियारों के साथ धराए पांच आरोपी, 38.91 लाख का चोरी का सोना-चांदी और नकदी बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: बड़वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने महाराष्ट्र से चोरी कर लौट रहे पांच अंतरराज्यीय आरोपियों को जुलवानिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उनके पास से हथियार, जिंदा कारतूस, सोना-चांदी, नगदी और चोरी का सामान जब्त किया गया। आरोपियों ने अहमदनगर में चोरी करना स्वीकार किया, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर रिमांड लिया गया।
आरोपियों से जब्त माल
- फोटो : credit
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र से चोरी कर लौट रहे पांच अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से फायर आर्म्स, जिंदा कारतूस, सोना-चांदी, नगदी सहित लाखों का माल जब्त किया है। जिले की जुलवानिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पांच व्यक्ति अवैध हथियार लेकर जुलवानिया क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ा और पूछताछ की।
Trending Videos
महाराष्ट्र चोरी का खुलासा
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में आरोपियों ने महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) से सुनसान मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी और नगदी चोरी कर लाने की बात स्वीकार की। थाना जुलवानिया पर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बड़वानी में खंडवा-वडोदरा नेशनल हाईवे धंसा, एमपी-गुजरात को जोड़ने वाले मार्ग पर घंटों ठप रहा ट्रैफिक
गिरफ्तार आरोपी
हिरु पिता झेतु भुरिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी काकड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार,
कलम पिता थोबु भुरिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी काकड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार,
प्यारसिंह पिता जालम अलावा, उम्र 26 वर्ष, निवासी काकड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार, मगरसिंग उर्फ मंगलसिंह अजनारे पिता ठाकुर, उम्र 30 वर्ष, निवासी काकड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार, आरिफ पिता बसु भुरिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी काकड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार।
जब्त सामग्री
09 एमएम पिस्टल कीमत 1,00,000 रुपये, देशी पिस्टल कीमत 15,000 रुपये, 03 हस्तनिर्मित देशी कट्टा मय 03 जिंदा कारतूस कीमत 30,000 रुपये, नगदी 1,38,860 रुपये, सोने के आभूषण 201 ग्राम कीमत 32,00,000 रुपये, चांदी के आभूषण 1.284 किलोग्राम कीमत 4,08,000 रुपये, चोरी में प्रयुक्त औजार व अन्य सामग्री, केनरा बैंक का खाली चेक, एंड्रॉयड मोबाइल।

बड़वानी में हथियारों सहित 5 आरोपी पकड़े

कमेंट
कमेंट X