Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur: Temple-Dargah Land Dispute Resurfaces, Temple Trust Seeks a Meeting With Bohra Leader Again

बुरहानपुर में मंदिर और दरगाह ट्रस्ट का जमीन विवाद फिर गरमाया: धर्मगुरु सैयदना से मुलाकात पर अड़ा मंदिर पक्ष

Mon, 16 Nov 2026 10:09 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 16 Nov 2026 10:09 AM IST
सार

इच्छेश्वर हनुमान मंदिर और दरगाह-ए-हकीमी ट्रस्ट के बीच लंबे समय से चला आ रहा भूमि विवाद एक बार फिर चर्चा में है। मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल बोहरा से मुलाकात कर अपना पक्ष रखने की मांग की है।

विज्ञापन
Burhanpur: Temple-Dargah Land Dispute Resurfaces, Temple Trust Seeks a Meeting With Bohra Leader Again
इच्छेश्वर हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐमागिर्द क्षेत्र में स्थित इच्छेश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट और बोहरा समाज के दरगाह-ए-हकीमी ट्रस्ट के बीच लंबे समय से चला आ रहा भूमि विवाद एक बार फिर गरमा गया है। बुरहानपुर पहुंचे बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल बोहरा से मुलाकात कर मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अपना पक्ष सामने रखना चाहते हैं। मंदिर पक्ष का कहना है कि दरगाह-ए-हकीमी ट्रस्ट के पदाधिकारी हर बार सैयदना साहब से भेंट कराने का आश्वासन तो देते हैं लेकिन कभी मुलाकात नहीं करवाते।

विज्ञापन


मुलाकात कराने की मांग
मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधि राकेश तिवारी ने स्पष्ट किया कि इच्छेश्वर हनुमान मंदिर और वहां तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह से सरकारी भूमि पर स्थित है। उन्होंने आरोप लगाया कि दरगाह-ए-हकीमी ट्रस्ट के जिम्मेदार लोग इस वास्तविक स्थिति को सैयदना साहब तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट के पास अपने दावों की पुष्टि के लिए सभी आवश्यक और आधिकारिक दस्तावेज मौजूद हैं।
विज्ञापन


अदालतों में गलत तथ्य पेश करने का आरोप
राकेश तिवारी ने बताया कि दरगाह-ए-हकीमी ट्रस्ट यह दावा करता रहा है कि वर्ष 1970 के पश्चात हिंदुओं ने उस स्थान पर अतिक्रमण किया है। हालांकि, सरकारी अभिलेखों की स्थिति इससे भिन्न है। वर्ष 1868, 1951, 1952 और 1955 के स्थान पत्रक सहित आज तक के विभिन्न शासकीय दस्तावेज में हनुमान जी, भैरव बाबा और माता जी का स्पष्ट उल्लेख मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: प्रशंसक करते रहे 56 दुकान पर इंतजार, दिलजीत ने होटल में खा लिए इंदौरी पोहे


मंदिर ट्रस्ट का आरोप है कि दरगाह-ए-हकीमी ट्रस्ट विवादित जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय और जिला अदालत में भ्रामक व गलत तथ्य प्रस्तुत कर रहा है। तिवारी ने कहा कि बोहरा समाज के धर्मगुरु सदैव न्याय और सत्य का समर्थन करते हैं। इसलिए मंदिर ट्रस्ट चाहता है कि बोहरा समाज के आम लोग भी आगे आएं और इस पूरे मामले की वास्तविक स्थिति को समझें।

धार्मिक कार्यक्रम के बाद होगी समीक्षा
मंदिर ट्रस्ट के इन गंभीर आरोपों और धर्मगुरु से मुलाकात की मांग पर दरगाह-ए-हकीमी के उप प्रबंधक शेख मुस्तुफा उज्जैनी ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है और सैयदना साहब स्वयं वहां उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा प्रबंधन धार्मिक आयोजनों में व्यस्त है। कार्यक्रम पूर्ण होने के पश्चात ही इस पूरे मामले पर विचार किया जाएगा और आगे की स्थिति देखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed