फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   23 candidates have purchased nomination papers in the Datia by-election

दतिया उपचुनाव: अब तक 23 उम्मीदवारों ने खरीदे पर्चे, सिर्फ तीन हुए जमा; कांग्रेस से नाम आना बाकी

Fri, 10 Jul 2026 11:12 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 11:12 PM IST
सार

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह ने नामांकन पत्र खरीदकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी। अब तक 23 अभ्यर्थियों ने फॉर्म खरीदे, जबकि तीन नामांकन जमा हुए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
23 candidates have purchased nomination papers in the Datia by-election
दतिया उपचुनाव में नामांकन फॉर्म खरीदने का दौर जारी

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही जिले का राजनीतिक तापमान बढ़ गया था। शुक्रवार को कांग्रेस के संभावित दावेदार कुंवर घनश्याम सिंह के नामांकन पत्र खरीदते ही कांग्रेस खेमे में हलचल तेज हो गई। नामांकन के 6 जुलाई से ही दावेदारों में फॉर्म खरीदने की होड़ दिख रही है। अब तक कुल 23 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीद लिए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संभावित प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय पहुंचे और नामांकन पत्र खरीदा। उनके साथ समर्थकों की भीड़ रही। फॉर्म खरीदने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाएंगे और दतिया के विकास को आगे बढ़ाएंगे।हालांकि कांग्रेस ने अभी उनके नाम पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन फॉर्म खरीदने से उनके दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। फॉर्म खरीदने वालों की संख्या 23 तक पहुंच गई है, लेकिन अब तक सिर्फ 3 नामांकन पत्र ही जमा हुए हैं। जमा करने वालों में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी दामोदर यादव और उनके भाई केशव यादव शामिल हैं। दोनों भाइयों ने अलग-अलग पर्चे दाखिल किए हैं। इसके अलावा छतरपुर निवासी बालकिशन विश्वकर्मा ने भी नामांकन पत्र जमा किया है। बाकी दावेदार अभी पर्चा जमा करने में इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP के पूर्व MLA राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, सजा पर रोक की याचिका खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और नामांकन के लिए अलग काउंटर बनाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि नामांकन की अंतिम तिथि तक पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से कराई जाएगी। दतिया सीट पर उपचुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। वहीं कांग्रेस इसे वापसी का मौका मान रही है। घनश्याम सिंह के फॉर्म खरीदने से कांग्रेस में हलचल बढ़ी है, लेकिन अंतिम फैसला आलाकमान को लेना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed