{"_id":"6a147474564fba09cd0af9e9","slug":"a-young-man-travelled-600-kilometres-to-datia-to-fulfil-his-girlfriends-condition-in-a-test-of-love-datia-news-c-1-1-noi1227-4322954-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार की परीक्षा: गर्लफ्रेंड की शर्त पूरी करने 600 KM दूर से पहुंचा युवक, कलेक्टर से बोला अब नहीं होगा ब्रेकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार की परीक्षा: गर्लफ्रेंड की शर्त पूरी करने 600 KM दूर से पहुंचा युवक, कलेक्टर से बोला अब नहीं होगा ब्रेकअप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दतिया ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:15 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश का 26 वर्षीय युवक राजकुमार गुप्ता अपनी गर्लफ्रेंड की शर्त पूरी करने 600 किलोमीटर दूर दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े से मिलने पहुंचा। लगातार सफर और गर्मी से वह कलेक्ट्रेट में बेहोश हो गया। प्रशासन ने इलाज कराया और कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की, जिसके बाद युवक बेहद खुश नजर आया।
गर्लफ्रेंड के कहने पर यूपी से दतिया पहुंचा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के दतिया के कलेक्ट्रेट में सोमवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान भी किया और भावुक भी। उत्तर प्रदेश से एक युवक सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड की शर्त पूरी करने के लिए करीब 600 किलोमीटर का सफर तय कर दतिया पहुंच गया। युवक की जिद थी कि वह कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े से मिलकर ही लौटेगा। लेकिन इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह कलेक्ट्रेट परिसर में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। प्रशासन ने तुरंत इलाज कराया और बाद में कलेक्टर खुद अस्पताल पहुंचकर युवक से मिले।
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का रहने वाला 26 वर्षीय राजकुमार गुप्ता पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। राजकुमार सोशल मीडिया पर दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के काम और व्यक्तित्व से काफी प्रभावित था। इसी बीच उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे शर्त रख दी कि अगर वह सच में उससे प्यार करता है, तो दतिया जाकर कलेक्टर से मिलकर दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम की मोहब्बत का कैसे हुआ दर्दनाक अंत? गुजरात से प्रेमिका से मिलने आया था युवक; यहां मिला शव
Trending Videos
अपनी मोहब्बत की इस परीक्षा को पूरा करने के लिए राजकुमार शुक्रवार को ट्रेन से झांसी पहुंचा और वहां से बस के जरिए दतिया आया। यहां वह एक होटल में रुका। शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा, लेकिन अवकाश होने की वजह से मुलाकात नहीं हो सकी। रविवार को भी उसे इंतजार करना पड़ा। सोमवार को जब वह फिर कलेक्ट्रेट पहुंचा, उसी दौरान तेज गर्मी, लगातार सफर और थकान की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई। पानी पीते समय युवक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत मदद की और कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के निर्देश पर युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों के मुताबिक युवक को हल्की टैकीप्निया और हृदय संबंधी परेशानी थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत स्थिर हो गई। खास बात यह रही कि प्रशासन को उस समय तक यह भी नहीं पता था कि युवक कौन है और दतिया क्यों आया है। इसके बावजूद पहले इंसानियत निभाई गई और इलाज को प्राथमिकता दी गई। करीब दो घंटे बाद कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े खुद जिला अस्पताल पहुंचे और युवक से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना। इस दौरान कलेक्टर ने युवक के साथ फोटो और सेल्फी भी खिंचवाई। राजकुमार ने तुरंत ये तस्वीरें अपनी गर्लफ्रेंड को भेजी और खुशी जाहिर करते हुए कहा अब मेरा ब्रेकअप नहीं होगा।

कमेंट
कमेंट X