{"_id":"6a2a931beaeff646090d61a6","slug":"team-attacked-in-datia-for-electricity-theft-beaten-with-sticks-by-two-brothers-datia-news-c-1-1-noi1454-4382426-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कटिंग वाली केबल बदली तो आया गुस्सा, दतिया में दो सगे भाइयों ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कटिंग वाली केबल बदली तो आया गुस्सा, दतिया में दो सगे भाइयों ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दतिया ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार
दतिया के अनूपगंज में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत कंपनी की टीम पर दो भाइयों ने हमला कर दिया। डंडे से वार कर एक कर्मचारी को घायल कर दिया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जांच करने गए बिजली कर्मचारियों पर हमला
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दतिया जिले के अनूपगंज क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत कंपनी की टीम पर उपभोक्ताओं ने हमला कर दिया। दो सगे भाइयों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और डंडे से हमला कर एक कर्मचारी को घायल कर दिया। घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आने के बाद सेवढ़ा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
दरअसल, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की टीम मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे अनूपगंज क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए निरीक्षण कर रही थी। टीम में सहायक प्रबंधक आलोक कुमार सैन के साथ कर्मचारी सूर्याकांत बुधौलिया और अब्दुल खान शामिल थे। कर्मचारी मीटर और उससे जुड़ी केबलों की जांच कर रहे थे।
छत पर लगी केबल में मिली कटिंग
निरीक्षण के दौरान राधागोविंद स्वामी के नाम से दर्ज बिजली कनेक्शन की छत पर लगी केबल में कटिंग पाई गई। टीम ने उपभोक्ता को केबल बदलने के निर्देश दिए। आरोप है कि इसी बात को लेकर वहां मौजूद अनुराग स्वामी नाराज हो गया। उसने कर्मचारी सूर्याकांत बुधौलिया के साथ गाली-गलौज की और थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
डंडे से हमला, कर्मचारी घायल
विवाद बढ़ता देख कर्मचारी अब्दुल खान ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नहीं संभली। कुछ देर बाद अनुराग का बड़ा भाई सूरज स्वामी भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने मिलकर सूर्याकांत बुधौलिया के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सूरज घर के अंदर से डंडा लेकर आया और सूर्याकांत के सिर पर वार कर दिया। हमले में कर्मचारी घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
लोगों ने बनाया वीडियो
घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। गुरुवार को वीडियो सामने आने के बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया। इसके बाद सहायक प्रबंधक आलोक कुमार सैन ने सेवढ़ा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अनुराग स्वामी और सूरज स्वामी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल कर्मचारी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Indore News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की मौत, बस ने मारी टक्कर, शव को दिल्ली एयरलिफ्ट किया
कर्मचारियों ने उठाई सुरक्षा की मांग
घटना के बाद विद्युत कंपनी के कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता का विषय है। बिजली चोरी के मामलों की जांच के दौरान टीमों के साथ अक्सर दुर्व्यवहार और हमले की घटनाएं सामने आती हैं। संगठनों ने मांग की है कि ऐसे मामलों में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और जांच टीमों के साथ पुलिस बल भी उपलब्ध कराया जाए।
बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
विद्युत कंपनी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अनूपगंज, सेवढ़ा और आसपास के क्षेत्रों में अवैध कनेक्शन तथा मीटर से छेड़छाड़ के कई मामले सामने आए हैं, जिससे कंपनी को हर महीने लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों और घायल कर्मचारी के बयान के आधार पर साक्ष्य जुटा रही है। दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X