सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Video of missing youth goes viral in Datia, says I am committing suicide

Datia News: सिंध नदी से जैकेट-मोबाइल बरामद, लापता युवक का मामला हुआ संदिग्ध; रेस्क्यू जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Fri, 09 Jan 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार

दतिया के डीपार थाना क्षेत्र में लापता युवक का एक संदिग्ध वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सिंध नदी के घाट पर आत्महत्या की बात करता दिखाई दे रहा है। सर्चिंग के दौरान युवक की जैकेट और मोबाइल बरामद हुए हैं। 

Video of missing youth goes viral in Datia, says I am committing suicide
लापता युवक की तलाश जारी।
विज्ञापन

विस्तार

दतिया जिले के डीपार थाना क्षेत्र में लापता युवक का एक संदिग्ध वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। 48 सेकेंड के इस वीडियो में युवक सिंध नदी के घाट के पास खड़ा दिखाई दे रहा है और आत्महत्या की बात करता हुआ सुनाई देता है। वीडियो में युवक अपनी पत्नी और साले को अपनी हालत के लिए जिम्मेदार ठहराता नजर आ रहा है।

Trending Videos

वीडियो में युवक दावा करता है कि उसके साले ने कई बार गुंडे भेजकर उसे मरवाने की कोशिश की। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई और सिंध नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, लापता युवक की पहचान पवन चौहान, निवासी ग्राम रुहेरा के रूप में हुई है। पवन शुक्रवार सुबह बिना किसी को बताए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। सर्चिंग के दौरान सिंध नदी के मरघट क्षेत्र से युवक की जैकेट और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि युवक ने नदी में छलांग लगाई है या नहीं।

ग्रामीणों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं
ग्रामीणों के अनुसार, पवन क्षेत्र का अच्छा तैराक था और नदी में होने वाली घटनाओं के दौरान उसकी सहायता ली जाती थी। इसी कारण ग्रामीणों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पवन की शादी तीन वर्ष पूर्व भिंड जिले के गोहद क्षेत्र में हुई थी और उसका छह माह का एक बेटा है।

रिश्तेदारों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, हालांकि विवाद के स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाए हैं। परिजनों के अनुसार, पवन इससे पहले भी दो-तीन बार घर से लापता हो चुका था, लेकिन हर बार तीन-चार दिन बाद लौट आता था। इस बार वीडियो सामने आने और निजी सामान मिलने से मामला गंभीर हो गया है।

ये भी पढ़ें- MP News: एमपी में आबकारी टीम पर हमला, शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त व कर्मचारी घायल; कानून का क्यों कम हो रहा डर?

नदी में सघन तलाशी अभियान तेज
घटनास्थल पर थाना प्रभारी यादवेंद्र गुर्जर पहुंचे। एसडीआरएफ की पांच सदस्यीय टीम स्टीमर की मदद से सिंध नदी में सघन तलाशी अभियान चला रही है। स्थानीय गोताखोरों की भी सहायता ली जा रही है।

दतिया के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज है और वीडियो में लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और युवक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed