फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Dehli Crime Branch arrests murder accused Dr. Jhatka, who evaded arrest for 28 years after escaping custody

MP News: पुलिस हिरासत से हथकड़ी समेत भागा डॉ. झटका 28 साल बाद गिरफ्तार, जवान की हत्या में है आरोपी

Thu, 06 Aug 2026 08:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Aug 2026 08:53 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 28 वर्षों से फरार घोषित अपराधी राजिंदर बैरागी उर्फ "डॉ. झटका" को मध्य प्रदेश के अशोकनगर से गिरफ्तार किया। वह हत्या, हत्या के प्रयास और पुलिस हिरासत से फरार होने के मामलों में वांछित था। फर्जी पहचान बनाकर प्रॉपर्टी डीलर और झोलाछाप डॉक्टर के रूप में रह रहा था।

विज्ञापन
Dehli Crime Branch arrests murder accused Dr. Jhatka, who evaded arrest for 28 years after escaping custody
28 साल से फरारी काट रहे आरोपी को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अशोकनगर से गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करीब 28 वर्षों से फरार चल रहे घोषित अपराधी राजिंदर बैरागी उर्फ राजिंदर सिंह यादव उर्फ "डॉ. झटका" (53) को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली से गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा पुलिस के एक जवान की हत्या, हत्या के प्रयास के कई मामलों और पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में वांछित था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अनुसार, राजिंदर वर्ष 1998 में हरियाणा के सोनीपत में एक शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में हरियाणा पुलिस के जवान जय भगवान की हत्या का आरोपी है। उसके खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में हत्या के प्रयास के कई मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि फरवरी 1999 में राजिंदर उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत से गन्नौर रेलवे स्टेशन पर हथकड़ी समेत फरार हो गया था। उसे गाजियाबाद जेल से सोनीपत कोर्ट ले जाया जा रहा था। इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर पेट्रोल बम फेंकने से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की टीम ने फील्ड इंटेलिजेंस और तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी पहचान और लोकेशन का पता लगाया। पुख्ता सूचना मिलने पर अशोकनगर जिले के मुंगावली में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 


महाराष्ट्र में बन गया था शिक्षक, एमपी में बना डॉ. झटका
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हिरासत से भागने के बाद वह पहले महाराष्ट्र में रहा, जहां उसने एक केंद्रीय विद्यालय में शारीरिक शिक्षा शिक्षक के रूप में काम किया। बाद में वह मध्य प्रदेश में बस गया और राजेंद्र सिंह यादव के नाम से पहचान बनाकर प्रॉपर्टी डीलर तथा बिना पंजीकरण वाले चिकित्सक के रूप में "डॉ. झटका" नाम से काम करने लगा। इस दौरान उसने आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे स्थानीय दस्तावेज भी बनवा लिए थे।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी को दिल्ली के जनकपुरी थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के दो मामलों और हरियाणा के गन्नौर थाने में दर्ज हत्या के मामले सहित कई प्रकरणों में घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य आपराधिक मामलों में शामिल होने की भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed