सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   A moving car caught fire on Bhopal bypass

Dewas News: इंदौर भोपाल बाईपास पर चलती कार में लगी आग, कांच तोड़कर चालक को निकाला बाहर, बची जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Thu, 24 Apr 2025 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार

कार में फंसे चालक को स्थानीय और राहगीरों ने कांच तोड़कर समय रहते बाहर निकाला लिया, इससे उसकी जान बच गई। घायल चालक लक्ष्मीकांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

A moving car caught fire on Bhopal bypass
कार में लगी आग। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के देवास जिले के इंदौर-भोपाल बायपास पर चलती एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम समय पर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Trending Videos


ये भी पढ़ें:  बच्ची से क्रूरता, पत्थर से कुचला, आंखें फोड़ीं, काटे कान; दुष्कर्म नहीं कर सके अधेड़ की दरिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इससे पहले कार में फंसे चालक को स्थानीय और राहगीरों ने कांच तोड़कर समय रहते बाहर निकाला लिया, इससे उसकी जान बच गई। घायल हुए चालक लक्ष्मीकांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी, सिर पर गठरी, भक्तों को भगवान नागचंद्रेश्वर ने दिया बल, 118KM लंबी पंचक्रोशी यात्रा की तस्वीरें

घटना की जानकारी जैसे ही मिली एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से बायपास पर ट्रैफिक रोक दिया गया, जिसके बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। स्थानीय लोगों, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed