सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   A woman beat up a deaf and dumb man by tying him to a pole in Sonkach of Dewas

Dewas News: सोनकच्छ में मूक-बधिर को खंभे से बांधकर महिला ने की मारपीट; मामला पहुंचा थाने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 02 Jul 2023 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

थाना इंचार्ज नीता देअरवाल ने कहा कि महिला को थाने में बैठाया है। लेकिन मामला दर्ज करने के लिए पीड़ित से संपर्क नहीं हो पा रहा है। साथ ही मूक-बधिर होने के कारण मामला दर्ज करने में भी परेशानी आएगी।

A woman beat up a deaf and dumb man by tying him to a pole in Sonkach of Dewas
थाने पहुंचा पीड़ित व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के देवास जिले से एक महिला द्वारा एक मूक-बधिर व्यक्ति को बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। यह मामला जिले की सोनकच्छ तहसील के गांव दौलतपुर का बताया जा रहा है। जहां एक महिला ने इंदौर-भोपाल हाईवे पर मूक-बधिर व्यक्ति को बांधकर मारपीट कर रही है। इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला यह कहती सुनी जा रही है कि मूक-बधिर संतोष उसे फोन लगाकर परेशान करता है और यह वीडियो भी महिला ने ही बनवाया है।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला ग्राम दौलतपुर की ही रहने वाली है। दो मिनट 50 सेकंड के वीडियो में वह संतोष पर डंडे से वार करती दिख रही है। इस दौरान महिला व्यक्ति से उठक-बैठक लगवाने को भी कहती है। साथ ही वह उसे मुर्गा बनने को भी कह रही है। वहीं, मूक-बधिर संतोष उसे हाथ जोड़कर और कान पकड़कर मारपीट न करने की गुहार लगाते हुए नजर आ रहा है। लेकिन महिला उसकी एक नहीं सुनती है और उसे लगातार मारती रहती है।



मारपीट की इस घटना का वीडियो सोनकच्छ पुलिस के पास भी पहुंचा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो किस तारीख का है, उसकी पता नहीं चल पाया है। वहीं, पीड़ित संतोष भी पुलिस थाने पहुंचा और उसने इशारों में पुलिस को पूरी बात बताई।

थाना इंचार्ज नीता देअरवाल ने कहा कि महिला को थाने में बैठाया है। लेकिन मामला दर्ज करने के लिए पीड़ित से संपर्क नहीं हो पा रहा है। साथ ही मूक-बधिर होने के कारण मामला दर्ज करने में भी परेशानी आएगी। घटना का समय और स्थान भी तय करना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed