सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Dewas News: Hindu organization warns of agitation after vandalism at religious place

Dewas News: धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, हिंदू संगठन ने दी चेतावनी, कहा- जल्द कार्रवाई न हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 31 Dec 2024 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार

मामले में औद्योगिक थाना टीआई शशिकांत चौरसिया ने कहा कि विकास नगर में स्थित धार्मिक स्थल पर मंदिर से तोड़फोड़ की गई है, एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

Dewas News: Hindu organization warns of agitation after vandalism at religious place
मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी देते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विकास नगर में स्थित कालका माता मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठन ने इसे अराजकता फैलाने की कोशिश बताते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में मूर्तियां क्षतिग्रस्त, सामान बिखरा मिला
हिंदू संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि सुबह जब वे पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने मूर्तियों को क्षतिग्रस्त पाया। मंदिर परिसर में पूजा का सामान बिखरा हुआ था। यह घटना असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक भावना को आहत करने के उद्देश्य से की गई बताई जा रही है।

एफआईआर दर्ज, एफएसएल टीम ने शुरू की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए औद्योगिक थाना पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि विकास नगर स्थित धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की गई है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है और अपराधियों की पहचान के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
घटना से आहत हिंदू संगठनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

पुलिस का आश्वासन
टीआई शशिकांत चौरसिया ने कहा कि दोषियों को जल्द पकड़ने और कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया है। घटना की जांच जारी है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed