{"_id":"67fbb5bd212d11b3880c227d","slug":"dewas-news-in-the-hill-dispute-of-mla-s-son-sp-said-100-cctvs-were-seen-day-and-night-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dewas News: विधायक पुत्र के टेकरी विवाद में बोले एसपी- 100 सीसीटीवी दिन-रात देखे, फिर दर्ज की दूसरी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas News: विधायक पुत्र के टेकरी विवाद में बोले एसपी- 100 सीसीटीवी दिन-रात देखे, फिर दर्ज की दूसरी एफआईआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 13 Apr 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार
देवास की माता टेकरी पर विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला के काफिले द्वारा नियम तोड़कर मंदिर में जबरन प्रवेश और पुजारी से मारपीट का मामला गरमाया। पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कीं, तीन वाहन चिन्हित किए। राजनीतिक तूल पकड़ते इस मामले में जांच जारी है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गई है।
विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला और गाड़ियों का काफिला।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
देवास माता टेकरी पर विधायक पुत्र के गलत तरीके से प्रवेश का मामला गर्माता जा रहा है। अब मामले में दूसरी एफआईआर हो चुकी है। पुलिस ने तीन वाहनों को चिन्हित कर लिया गया है, बाकी तीन वाहनों की जानकारी ली जा रही है। लाल बत्ती लगाने के खिलाफ भी धाराएं लगाई गई हैं।
बता दें कि देवास की माता टेकरी पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे भाजपा विधायक गोलू शुक्ला 'सनातनी विधायक' के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला की 8-10 लग्झरी गाड़ियों का काफिला हूटर बजाते हुए एबी रोड से चामुंडा टेकरी पहुंचा, जहां पर पहले तो होमगार्ड सैनिक से रपट मार्ग का गेट खुलवाया और उसके बाद ये सभी गाड़ियां चामुण्डा टेकरी के ऊपर पहुंचीं। जहां पर माताजी मंदिर के पट बंद हो चुके थे, किंतु काफिले में शामिल युवकों ने चामुण्डा माता मंदिर का पट खुलवाने के लिए पुजारी उपदेश नाथ पर दबाव बनाया और जब पुजारी ने पट नहीं खोले तो मारपीट की गई। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में उपदेश नाथ की रिपोर्ट पर काफिले में शामिल देवास के स्थानीय युवक जीतू रघुवंशी पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुजारी परिवार में दिखी नाराजगी
माता टेकरी पर विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र के साथ आए कुछ लोगों ने मंदिर के पुजारी उपदेश नाथ के साथ मारपीट की, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं अब पुजारी परिवार की नाराजगी साफ नजर आ रही है। उपदेश का कहना है कि पुलिस कार्रवाई करे, क्योंकि नियमों के मुताबिक यदि मंदिर के पट बंद हो जाते हैं तो वह नहीं खुलते हैं और मुझे मंदिर के पट खोलने का बोला गया मैंने मना कर तो मेरे साथ मारपीट हुई और मुझे जान से मारने की धमकी दी गई।
ये भी पढ़ें- विधायक पुत्र मारपीट मामला, टेकरी तक कैसे पहुंचीं गाड़ियां? प्रशासनिक अनुमति के बगैर नहीं खुलते गेट
कोतवाली पुलिस ने किया मामला दर्ज
माता टेकरी के पुजारी उपदेश नाथ के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जहां उपदेश नाथ ने पुलिस को बताया कि टेकरी पर दर्शन करने आए लोगों द्वारा उन्हें मंदिर के पट खोलने के लिए बोला गया उन्होंने नहीं खोला तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने देवास के जितेंद्र रघुवंशी पर केस किया है, वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और भी लोगों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर सकती है। पुलिस ने माता टेकरी पर जो गाड़ियां गई उनके रजिस्ट्रेशन के आधार पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले ने पकड़ा राजनीतिक तूल
माता टेकरी पर उपदेश नाथ पुजारी के साथ ही मारपीट के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिससे राजनीती गरमा गई है। कांग्रेस इस मामले में पुजारी के साथ आंदोलन करने की बात भी कर रही है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से विधायक पुत्र के साथ आए कुछ लोगों ने पुजारी के साथ मारपीट की है, वह बहुत गलत है। मंदिर में इस तरह की मारपीट करना और मंदिर के बंद पट को खुलवाने दबाव बनाना गलत है। पुलिस को विधायक पुत्र पर भी कार्रवाई करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- इंदौर विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की माता टेकरी पर दादागीरी, पुजारी से मारपीट कर देर रात खुलवाया मंदिर
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोषियों पर होगी कार्रवाई
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने मीडिया से चर्चा करते हो बताया कि माता टेकरी पर दर्शन करने गए कुछ लोगों द्वारा मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट की गई है, जिसे लेकर जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी। देवास एसपी पुनीत गहलोत ने कहा देखिए जो परसों रात को जो मामला हुआ है, मंदिर के जो पुजारी हैं, उन्होंने लिखित में आवेदन दिया था उस आवेदन के आधार पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है। मारपीट का आरोप लगाया गया है, उसके विरोध पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और इसके साथ लोकल मीडिया द्वारा कुछ वीडियो वायरल हुए थे उसी को लेकर मामला संज्ञान में लिया गया था।
गहलोत ने बताया कि माता टेकरी पर जितने सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उनको भी पुलिस ने अपनी अभी रक्षा में लिया है। करीब 100 सीसीटीवी कैमरे को पुलिस द्वारा दिन भर और रात भर देखा गया है, उसमें जो तथ्य की पुष्टि हुई है उसमें परसों रात को 6 वाहन माता टेकरी पर चढ़े थे जो वाहन चल रहे थे। उनमें से एक वाहन जो ऑफिसियल दिख रहा था, उसी के साथ दो वहां ऐसे भी थे जिन में जो लोग बैठे थे। वह कार की विंडो से बाहर निकलकर वीडियो बना रहे थे जिसे उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। पुलिस ने मारपीट के मामले में एक एफआईआर दर्ज की थी, वहीं अब दूसरी एफआईआर भी की गई है। तीन वाहनों को रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चिन्हित कर लिए गए हैं, अन्य तीन वाहनों की जानकारी जुटा रहे हैं। इसी आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है। लाल बत्ती लगाने के मामले में भी धाराएं लगाई हैं। जांच जारी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X