सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Dewas News: Suspicious person took away three children from the program

Dewas News: शादी समारोह से तीन बच्चों को ले गया संदिग्ध व्यक्ति, परिजनों ने थाने में दर्ज कराया केस

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 May 2024 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

खातेगांव के मोहल्ला में रहने वाले तीन बच्चों को शादी समारोह से एक संदिग्ध व्यक्ति उठाकर ले गया। परिजनों ने बच्चों को काफी तलाश किया, नहीं मिलने पर उन्होंने खातेगांव थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस बच्चों और आरोपी की तलाश कर रही है।

Dewas News: Suspicious person took away three children from the program
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र के मोहल्ला के रहने वाले तीन बच्चों को संदिग्ध व्यक्ति दावत के कार्यक्रम से उठा ले गया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है, पुलिस लगातार बच्चों को ढूंढने का प्रयास कर रही है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बच्चों को ले जाते हुए नजर आ रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस व्यक्ति की तलाश कर रही है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार खातेगांव के मोहल्ला में रहने वाले तीन बच्चों को शादी समारोह से एक संदिग्ध व्यक्ति उठाकर ले गया। इसके बाद परिजन खातेगांव थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस द्वारा टीम बनाकर बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




तीनों नाबालिक बच्चे उमेरा शेख, हिनाया शेख और रोमना शेख दावत के कार्यक्रम में गए थे। जहां से एक संदिग्ध व्यक्ति उन्हें  उठाकर ले गया, परिजनों ने आसपास के मोहल्लों में बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया। जब बच्चे नहीं मिले तो खातेगांव थाने में केस दर्ज कराया है। बच्चों को ले जाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस संदिग्ध व्यक्ति की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed