सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Dewas News Two children died due to drowning in stop dam case of Hatpipliya police station

Dewas News: स्टाप डैम में दो बच्चों की डूबने से हुई मौत, हाटपिपलिया थाने का मामला

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के देवास में हादसा हुआ है। यहां पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। हादसा हाटपिपलिया थाने का है।

Dewas News Two children died due to drowning in stop dam case of Hatpipliya police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देवास जिले के हाटपिपलिया थाना अंतर्गत ग्राम टिगरिया गोगा में स्टाप डैम में दो बच्चे डूब गए। परिजन जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, बच्चे खेलते-खेलते डैम तक पहुंच गए थे। जहां 14 वर्षीय प्रियांशु पिता विकास और 12 वर्षीय प्राथिस पिता अर्जुन निवासी टिगरिया गोगा की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों बच्चे जब डूब रहे थे तो तीसरे बच्चे ने ग्रामीणों को सूचना दी। उसके बाद दोनों बच्चों को ग्रामीण जनों ने बड़ी मशक्कत के बाद पानी से निकाला। उसके बाद परिजन दोनों को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के डॉक्टर सीएम गुप्ता ने बताया कि टिगरिया गोगा में पानी में डूबने से दो बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां दोनों बच्चों की मौत हो गई, जिनके शव को पोस्टमॉर्टम में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed