सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Dewas News: Mineral Department took action against 49 overloaded vehicles

Dewas News: खनिज विभाग ने 49 ओवरलोड वाहनों पर की कार्रवाई, 25 लाख का जुर्माना वसूलने की तैयारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Tue, 18 Feb 2025 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार

देवास जिले में खनिज विभाग ने 10 दिनों में 49 ओवरलोड और बिना रॉयल्टी के वाहनों पर कार्रवाई की, जिससे 20-25 लाख रुपये की वसूली संभव है। देवास, चापड़ा, कन्नौद सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर अभियान जारी रहेगा, अवैध परिवहन पर सख्ती होगी। 

Dewas News: Mineral Department took action against 49 overloaded vehicles
खनिज विभाग ने की कार्यवाही
विज्ञापन

विस्तार

देवास जिले में खनिज विभाग द्वारा बीते 10 दिनों में ओवरलोड और बिना रॉयल्टी के चल रहे 49 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि जिले में अवैध परिवहन पर लगातार सख्ती की जा रही है। इस कार्रवाई में रेत, गिट्टी और मुरम से लदे ओवरलोड डंपरों को पकड़ा गया, जिससे अनुमानित 20 से 25 लाख रुपये की वसूली की जाएगी।

Trending Videos


विभिन्न क्षेत्रों में हुई कार्रवाई
खनिज विभाग द्वारा देवास, चापड़ा, कन्नौद और अन्य इलाकों में ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की गई। कई वाहन बिना रॉयल्टी के थे और नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। राजस्व विभाग की टीम भी इस कार्रवाई में शामिल रही। पकड़े गए वाहनों को संबंधित थाना क्षेत्रों में खड़ा करवाया गया और भारी जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर के निर्देश पर की गई सख्ती
कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर जिले में लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि अवैध परिवहन करने वाले ओवरलोड डंपरों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पिछले महीने भी राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में कई डंपरों से लाखों रुपये का राजस्व वसूला गया था।

खनिज विभाग की इस सख्ती से अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने की उम्मीद है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जाएंगे।

खनिज विभाग ने की कार्यवाही

खनिज विभाग ने की कार्यवाही

 

खनिज विभाग ने की कार्यवाही

खनिज विभाग ने की कार्यवाही

 

खनिज विभाग ने की कार्यवाही

खनिज विभाग ने की कार्यवाही

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed