सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   MP Election 2023: Satta ka Sangram at dewas yuvao- kisano se charcha coverage update hindi

MP Election 2023: देवास के सोनकच्छ में अमर उजाला का चुनावी रथ, 'सत्ता का संग्राम' में किसानों ने कही बड़ी बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 07 Nov 2023 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से शुरू हुआ 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज (7 नवंबर) देवास पहुंचा है। सोनकच्छ के युवाओं ने अपने मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।

MP Election 2023: Satta ka Sangram at dewas yuvao- kisano se charcha coverage update hindi
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही 230 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आगामी 17 नवबंर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेशभर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां देवास पहुंचा है, मतदाताओं से अमर उजाला ने चर्चा की और उनके मुद्दों को जानने की कोशिश की। अमर उजाला के मंच पर युवाओं ने खुलकर अपनी बात रखी।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला से चर्चा में महेश कुमार ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार का संकट है। भाजपा सरकार की योजनाओं से लोगों को बहुत कुछ मिला है।अजय ने कहा कि वर्तमान में सोनकच्छ में कांग्रेस का विधायक है। लेकिन यहां युवाओं के लिए रोजगार नहीं हैं। दिलीप कहते हैं कि रोजगार का संकट है। हमें देवास में काम करने के लिए जाना पड़ता है। राजेंद्र कहते हैं कि चुनाव के समय नेता आते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई नहीं आता, कोई भी विधायक रोजगार की बात नहीं करता। राजू राव कहते हैं कि यहां स्वास्थ्य की कोई सुविधाएं नहीं हैं। यहां गरीबों के लिए भाजपा ने अच्छा काम किया है। भाजपा की सरकार आएगी। हम लोग क्षेत्रीय विधायक बदलेंगे। रामचंद्र कहते हैं कि देवास जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। भाजपा ने महिलाओं के लिए अच्छी योजनाएं लाई हैं। हमारे घर की महिलाएं भी भाजपा को ही वोट देने की बात कहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed