सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   MP News: First the live-in partner was strangled, then the body was kept hidden in the freezer for 11 months

MP News: लिव इन पार्टनर का पहले गला घोंटा फिर 11 महीने शव फ्रिज में छिपाकर रखा, हैरान कर देगा ये हत्याकांड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार

देवास के वृंदावन धाम कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक घर में फ्रिज के अंदर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस खौफनाक हत्याकांड को पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा लिया। पढ़ें चौंका देने वाली पूरी हकीकत

MP News: First the live-in partner was strangled, then the body was kept hidden in the freezer for 11 months
देवास में हत्या के बाद शव 11 महीने तक फ्रिज में छिपाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के देवास जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लिव इन में रह रहे पार्टनर ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला की गला घोंटकर लगभग 11 महीने पहले हत्या की और शव फ्रिज में छिपा दिया। इतने महीनों तक शव रखा रहा, पर जब आसपास बदबू फैलने लगी तक पुलिस तक मामला पहुंचा और दिल दहला देने वाले मामले से पर्दा उठ सका। 
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देवास पुलिस को सूचना मिली कि वृंदावन धाम कॉलोनी में एक घर से तेज बदबू आ रही है। पुलिस ने घर की जांच की तो फ्रिज से बदबू आने का अंदेशा हुआ, अंदर देखा कि फ्रिज में लाश पड़ी है।

घर खाली कर भागा आरोपी
बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि मकान मालिक धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया, लेकिन एक कमरे में अपना कुछ सामान छोड़ दिया था। इसमें एक फ्रिज भी है। मौके पर पहुंचे एफएसएल अधिकारी ने बताया कि महिला का शव काफी पुराना है। 

उज्जैन से धराया आरोपी
पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। पड़ोसियों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि महिला संजय पाटीदार के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। उसकी पहचान पिंकी उर्फ प्रतिभा के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी संजय को भी उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने जो बताया, पुलिस को भी यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

मामूली विवाद में 11 महीने पहले कर दी हत्या
आरोपी संजय ने बताया कि वह पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति के साथ करीब पांच साल से लिव इन रिलेशनशिप में था। वह शादी का दबाव बना रही थी और इसे लेकर विवाद करती थी। इसी विवाद में बीते साल मार्च में पिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या में उसका एक साथी विनोद दवे भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने बताया कि आरोपी संजय महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि उसका पिंकी से किसी बात पर विवाद हो गया था, गुस्से में उसने पिंकी की हत्या कर दी।

शव पड़ चुका था काला
पुलिस जब पहुंची और फ्रिज में शव देखा तो चौंक गई। शव पूरी तरह काला पड़ चुका था। मकान मालिक ने बताया कि संजय कमरे में ताला लगा कर गया था। किराया भी नहीं दे रहा था। बार-बार कहने पर बहाने बना देता था। कभी कहता मेरे ससुर को हार्टअटैक आ गया, तो कभी बताता कि मेरे चाचा का लड़का मर गया। लेकिन लौटा नहीं। 

साथी फरार
पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद का कहना है कि हत्याकांड चौंकाने वाला है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी संजय पाटीदार उज्जैन जिले के इंगोरिया का रहने वाला है। उसे टीम भेजकर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध करना कबूल कर लिया। पता चला है कि उसने अपने साथी विनोद दवे के साथ मिलकर पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। विनोद दवे राजस्थान के टोंक जिले की जेल में किसी अपराध में बंद है। राजस्थान पुलिस से संपर्क किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड मांगा जाएगा ताकि और भी तथ्य सामने आ सकें। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में हत्या के कारणों का और स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed