{"_id":"67fbef4cbdf018dfb40e3b8e","slug":"people-s-reaction-to-mla-s-son-s-hooliganism-on-dewas-tekri-2025-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dewas News: 'ये विधायक पुत्र की दादागीरी और अहंकार है', टेकरी पर रुतबा दिखाने के मामले में भड़के देवास के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas News: 'ये विधायक पुत्र की दादागीरी और अहंकार है', टेकरी पर रुतबा दिखाने के मामले में भड़के देवास के लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
सार
इंदौर विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के देवास टेकरी पर काफिला ले जाने और पुजारी से मारपीट करने के मामले में लोगों में नाराजगी है। जानिए क्या कुछ कहा देवास की जनता ने
विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला की शिकायत करते पीड़ित पुजारी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
देवास माता टेकरी पर विधायक पुत्र की दादागीरी और पुजारी से मारपीट का मामला सुर्खियों में है। पुलिस ने दो एफआईआर कर ली हैं, पर घटना से स्थानीय लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर ब्राह्मण समाज में खासा रोष है।
पंडित रितेश त्रिपाठी ने बताया कि जिस तरह से माता टेकरी पर विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रूद्र शुक्ला पहुंचे और मंदिर में पट खुलवाने की बात कही और पुजारी के साथ मारपीट की, वह घोर निंदनीय है। सनातन धर्म में शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद हो जाते हैं और दर्शन नहीं किए जाते हैं। विधायक पुत्र ने जो किया, वह गलत है। उनके पिता विधायक हैं तो उनके घमंड और अहंकार में जिस तरह का व्यवहार उन्होंने पुजारी के साथ किया है। घोर आपत्तिजनक है। प्रशासन को मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करना चाहिए। हमारी संस्कृति जैसी है, उसमें यदि गलती हुई है तो उनके माता-पिता उनको लेकर वे आते और मारपीट करने वाले पुजारी से माफी मांगते। माता टेकरी मंदिर के पट 12:00 बजे बंद हो जाते हैं और माता जी के शयन के बाद उन्हें उठाना गलत है। जिस तरह से विधायक पुत्र और उनके समर्थक टेकरी पर पहुंचे और मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट की, जो घटना करी वह निंदनीय है मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि उनके विरुद्ध कड़ी से करी कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें- विधायक पुत्र की दादागिरी पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने कहा-पुजारी को न्याय दिलाएंगे
Trending Videos

दीपेश कानूनगो, रितेश शर्मा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी
- फोटो : अमर उजाला
पंडित दीपेश कानून में बताया कि विधायक के पुत्र के समर्थन में पुजारी के साथ जो मारपीट की घटना हुई है, वह कोई साधारण अपराध नहीं है। देवास के मां तुलजा भवानी मां चामुंडा मंदिर जब 12:00 बजे मंदिर के पट बंद हो जाते हैं, उसके बाद आप उन्हें खुलवाने का बोलते हैं। इंकार करने पर पुजारी के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, मारपीट की जाती है। वह गलत है। मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि आप निष्पक्ष कार्रवाई करें। आप किसी तरह के कोई दबाव में ना आएं।
ये भी पढ़ें- विधायक पुत्र के टेकरी विवाद में बोले एसपी- 100 सीसीटीवी दिन-रात देखे, फिर दर्ज की दूसरी एफआईआर
माता टेकरी पर पुजारी के साथ मारपीट की घटना को लेकर कांग्रेस भी से पूरे मामले को लेकर गंभीर नजर आ रही है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया कि एक अच्छे परिवार के व्यक्ति द्वारा इस तरह का कृत्य किया जाना हमेशा अनुचित कहलाएगा। विधायक पुत्र से विधायक की प्रतिष्ठा भी जुड़ी रहती है। मैं गोलू शुक्ला जी से कहना चाहता हूं कि बच्चों पर ध्यान दें। इस तरह का कृत्य समाज में स्थान नहीं दिलाता, बदनामी होती है। सनातनी होकर इस तरह का कृत्य करना यह उचित नहीं है। जांच का विषय है, किसके कहने पर इतनी गाड़ियों को जाने की परमिशन दी गई। यदि मंदिर बंद हो जाता है तो पट खुलवाना गलत है और पुजारी के साथ मारपीट करना भी गलत है। पुलिस प्रशासन से हम उचित कार्रवाई की मांग करते हैं।

कमेंट
कमेंट X