{"_id":"663a1da7e1da987d4201949e","slug":"satta-ka-sangram-in-dewas-city-mp-news-hindi-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: देवास में भाजपा नेता बोले- PM की गारंटी के आगे विपक्ष धराशायी, कांग्रेस ने दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: देवास में भाजपा नेता बोले- PM की गारंटी के आगे विपक्ष धराशायी, कांग्रेस ने दिया जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 07 May 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज मध्यप्रदेश के देवास जिले में हैं। यहां सुबह चाय पर चर्चा की गई। शाम को कई मुद्दों को लेकर हमने राजनेताओं से बात की।
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। जो आज मध्यप्रदेश के देवास लोकसभा क्षेत्र में हैं। जहां राजनेताओं से बात की गई। जिसमें इंदौर प्रकरण को लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने वार पलटवार किया।
Trending Videos
इस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि प्रत्यक्ष को कभी प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। जब सूर्य निकलता है तो उसे किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने कहा कि इंदौर में जो घटना हुई उसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं थी। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्षय बम ने कांग्रेस में देखा कि अब कोई सार नहीं बचा, और दूसरी वजह ये कि अक्षय बम ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होना बेहतर समझा। इसलिए मुझे लगता है कि इसमें भाजपा को कोई दोष नहीं है। उन्होंने कहा मोदी जी की गारंटी के आगे पूरा विपक्ष धराशायी हो चुका है और कांग्रेस समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस नेता इस बात का पलटवार करते हुए कहा कि जिस तरह से देश में राजनीति सत्ताधारी लोग कर रहे हैं। डर, दबाव, सीबीआई, ईडी इन सबके माध्यम से किसी को भी दबाया जा सकता है। रहा सवाल इंदौर का के उसमें भाजपा का कोई रोल नहीं है, जबकि इन्हीं के विधायक हमारे प्रत्याशी को लेकर जाते हैं और आग देखकर मक्खी निगलना चाहते हैं तो बेशक ये करें।

कमेंट
कमेंट X