{"_id":"688e2b4ad2cf4deb3a058200","slug":"two-innocent-siblings-died-under-suspicious-circumstances-in-the-citys-dhaanch-bhawan-area-police-is-investigating-the-case-dewas-news-c-1-1-noi1389-3241084-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dewas News: जन्मदिन पार्टी मना कर सोए दो मासूम भाई-बहन की मौत, मां के साथ रहते थे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas News: जन्मदिन पार्टी मना कर सोए दो मासूम भाई-बहन की मौत, मां के साथ रहते थे बच्चे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: देवास ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:07 PM IST
सार
देवास के ढांचा भवन में रह रही महिला प्रिया यादव के दो मासूम बच्चों की जन्मदिन पार्टी के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चों की मां और एक पुरुष साथी के साथ रह रही महिला के नशे में होने की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है। दोनों बच्चों को अस्पताल में मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
देवास शहर में ढांचा भवन में पड़ोसी के बच्चे का जन्मदिन मनाकर सोए दो बच्चे सुबह स्कूल जाने के लिए नहीं उठे। मां पड़ोसी महिला के साथ दोनों बच्चों को निजी अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया। जिला चिकित्सालय में दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। मामले को लेकर मृत बच्चों की मां ने बताया कि वह देवास से पहले पीथमपुर में कंपनी में कार्य कर रही थी। पति को दो वर्ष पूर्व छोड़ दिया है। मामला संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने प्रकरण जांच में लिया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार सुबह दो मासूम बच्चे निशा 3 वर्षीय और हेमंत 7 वर्षीय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों बच्चे रात को सोए थे, लेकिन सुबह नहीं उठे। बच्चों की मां प्रिया यादव, जो अपने पति विष्णु कटारा से अलग होकर डेढ़ महीने पहले देवास आई थी। उसने बताया कि वह ढांचा भवन में विक्की जगदाले के मकान में किराए पर रह रही थी। प्रिया, मूल रूप से मथुरा की रहने वाली है। उसने अपने पति से प्रेम विवाह किया था, लेकिन वैवाहिक विवाद के चलते वह पहले पीथमपुर और फिर देवास में नौकरी के लिए आई। यहां अपने बच्चों के साथ अकेले रह रही थी। पुलिस ने जांच के दौरान जिला चिकित्सालय में मृत बच्चों की मां का संदेह के आधार पर स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। साथ ही अल्कोहल टेस्ट भी कराया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मां शराब के नशे में है। प्रिया के साथ लोकेंद्र नामक युवक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-शराब कंपनियों और डिस्टिलरियों को बिना वैध दस्तावेज 358 करोड़ लौटाए, सीएजी ने उठाए गंभीर सवाल
पड़ोस में रहने वाली रीना पति राकेश ने बताया कि शुक्रवार रात को उसके बच्चे शुभ का जन्मदिन प्रिया के घर पर मनाया था। रात को केक काटा और भोजन कर सो गए थे। आज सुबह करीब 7 बजे प्रिया ने उन्हें सूचित किया कि बच्चे उठ नहीं रहे। बच्चों को तुरंत संस्कार हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इस मामले को लेकर रीना की ननंद मनीषा ने बताया कि प्रिया के साथ लोकेंद्र नामक युवक रहता है। उनके घर पर भाई के लड़के शुभ का जन्मदिन मनाया था। लोकेंद्र वाहन चालक है। आज सुबह प्रिया हमारे घर पर आई उसने बताया कि उनके दोनों बच्चे उठ नहीं रहे हैं। मेरी भाभी रीना के साथ अस्पताल लेकर गए थे।
महिला ने पति से 2014 में प्रेम विवाह किया था
औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि ढांचा भवन क्षेत्र में एक महिला पिछले डेढ़ माह से दो बच्चों के साथ किराए से रह रही थी। रात को जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। उसमें शामिल होने के बाद आज सुबह मृत अवस्था में मिले थे। आज सुबह दोनों बच्चों के शव का परिक्षण किया गया। घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंच गई थी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्घ पाए जाने पर डॉक्टरों की पैनल से पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला प्रिया का मायका मूल रूप से मथुरा और ससुराल मुरैना जिले का है। दोनों के परिवार मथुरा में रहते थे। तब महिला ने पति विष्णु कटारा से प्रेम विवाह 2014 में किया था। रोजगार की तलाश में गुजरात फिर पीथमपुर आ गए यहां दोनों के बीच विवाद हुआ था उसके बाद महिला प्रिया अपने दोनों बच्चों के साथ डेढ़ माह पूर्व देवास आई थी।