सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   1,300 cases of beer stolenCriminals blindfolded the driver and looted a

जैतगढ़ घाटी में हाईवे पर बड़ी लूट: चालक से मारपीट कर ट्राला ले भागे आरोपी, GPS बंद कर जंगल में छिपा दिया माल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार

टांडा क्षेत्र में बदमाशों ने चालक से मारपीट कर आंखों पर पट्टी बांधी और 1300 पेटी बीयर से भरा ट्राला लूट लिया। बदमाश जीपीएस बंद कर फरार हो गए,  लेकिन पुलिस ने सर्चिंग कर ट्राला बरामद कर एक आरोपी को पकड़ लिया।

1,300 cases of beer stolenCriminals blindfolded the driver and looted a
वाहन से शराब बरामद करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

कुक्षी तहसील के टांडा क्षेत्र में बीयर से भरा एक ट्राला देर रात बदमाशों द्वारा लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने चालक की आंखों पर पट्टी बांधकर उसे बीच सड़क पर उतार दिया और ट्राला लेकर जंगल की ओर फरार हो गए। घटना के बाद ट्राले का जीपीएस सिस्टम भी बंद कर दिया गया, जिससे लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी।

जानकारी मिलते ही शराब कंपनी से जुड़े लोग टांडा थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रातभर सर्चिंग अभियान चलाया। अल सुबह धयडी गांव के पास पुलिस ने ट्राला और उसमें भरी बीयर की पेटियां बरामद कर लीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्राला (क्रमांक MP 09 HH 6512) में इंदौर स्थित वेयरहाउस से करीब 1300 पेटियां बीयर की लोड की गई थीं, जिसे धार होते हुए आलीराजपुर जिले के चांदपुर पहुंचाया जाना था। चालक करण सिंह (पिता रतन मकवाना) के पास परिवहन के वैध दस्तावेज भी मौजूद थे।

घटना मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे टांडा थाना क्षेत्र के जैतगढ़ घाटी के पास हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने ट्राले को रोककर चालक के साथ मारपीट की और उसे बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया।


पढ़ें: छुट्टी पर गए थे जज, पीछे से चोरों ने खेला बड़ा दांव, दो घरों में कर दी सेंधमारी; मनावर में हड़कंप

पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब बदमाश ट्राले से बीयर की पेटियां उतारकर पिकअप वाहन में भर रहे थे, ताकि उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में खपाया जा सके। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे, लेकिन इस दौरान धयडी निवासी नुरु पिता गट्टू को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि गांव के ही भुरु पिता गट्टू के कहने पर लूट की योजना बनाई गई थी।

टांडा थाना प्रभारी संजय रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर सर्चिंग शुरू की और ट्राला सहित पूरा माल बरामद कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed