{"_id":"697b25cef0ee534445031e2b","slug":"48-beneficiaries-received-permanent-houses-lottery-allocations-were-made-under-the-pm-housing-scheme-dhar-news-c-1-1-noi1504-3891279-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar: पीथमपुर में पीएम आवास योजना के तहत 48 ईडब्ल्यूएस मकानों का लॉटरी से आवंटन, सपना हुआ साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar: पीथमपुर में पीएम आवास योजना के तहत 48 ईडब्ल्यूएस मकानों का लॉटरी से आवंटन, सपना हुआ साकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार
पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत पीथमपुर में 48 ईडब्ल्यूएस आवासों का पारदर्शी लॉटरी से आवंटन हुआ। 168 आवास निर्माणाधीन हैं। साथ ही 32 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जल परीक्षण किट देकर स्वच्छ पेयजल के लिए प्रशिक्षित किया गया।
आवंटन की प्रक्रिया करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत औद्योगिक नगरीय पीथमपुर में 48 ईडब्ल्यूएस आवासीय इकाइयों का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया गया। यह कार्यक्रम गुरुवार को नगर पालिका परिषद पीथमपुर के कार्यालय में आयोजित हुआ। आवंटन प्रक्रिया नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सेवंती सुरेश पटेल की अध्यक्षता में मुख्य नगरपालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला, पार्षदों और बड़ी संख्या में उपस्थित हितग्राहियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।
ये आवासीय इकाइयां वार्ड क्रमांक 22, सागौर क्षेत्र में ब्लॉक क्रमांक 10 और 11 में निर्मित की गई हैं। लॉटरी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखा गया, जिससे चयनित हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। अधिकारियों ने बताया कि अब तक नगर पालिका परिषद द्वारा कुल चार ब्लॉकों में 96 ईडब्ल्यूएस आवासीय इकाइयों का सफलतापूर्वक आवंटन किया जा चुका है।
168 आवासीय इकाइयों का निर्माण तेजी से जारी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सेवंती सुरेश पटेल ने बताया कि शेष 168 ईडब्ल्यूएस आवासीय इकाइयों का निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। निर्माण पूर्ण होने के बाद इनका भी चरणबद्ध तरीके से आवंटन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक आवासहीन परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने पात्र हितग्राहियों से अपील की कि जो लोग अब तक योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं, वे शीघ्र नगर पालिका परिषद पीथमपुर में पंजीकरण कराएं।
पंजीकरण के आधार पर ही आगामी चरणों में आवासों का आवंटन किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर जरूरतमंद को पक्का मकान उपलब्ध कराना निकाय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह योजना ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न केवल आवास की समस्या का समाधान है, बल्कि सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन की दिशा में भी एक मजबूत पहल है।
पढे़ं: एसआईआर के नाम पर वोट कटने का आरोप, कांग्रेस बोली- भाजपा लोकतंत्र से कर रही खिलवाड़
महिलाओं को दी गई जल परीक्षण किट, स्वच्छ पेयजल पर जोर
पीथमपुर में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला एवं जल प्रभारी हिमांशु सिंह द्वारा शहर की 32 स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को जल परीक्षण किट का वितरण किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को जल की गुणवत्ता जांचने के लिए सशक्त बनाना था।
कार्यक्रम में महिलाओं को दूषित जल से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों की जानकारी दी गई और किट के माध्यम से जल परीक्षण की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। मास्टर ट्रेनर्स ने महिलाओं को पानी के नौ प्रमुख मानकों जैसे फ्लोराइड, क्लोराइड, पीएच मान, कठोरता आदि पर परीक्षण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। साथ ही परीक्षण के दौरान आने वाली चुनौतियों और परिणामों की रिपोर्टिंग की विधि भी बताई गई। इस अवसर पर सहायक यंत्री सुश्री मीरा कन्नोज, उपयंत्री वीरेंद्र अलावा एवं सिटी मैनेजर प्रीतम भारसाकले उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X