सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   BJP leader arrested for IPL betting; entire game was being run from home

MP News: नेताजी घर पर ले रहे थे IPL का सट्टा, BJP के पूर्व जिला महामंत्री सहित चार धराए, लाखों का मिला हिसाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार

बदनावर में पुलिस ने भाजपा नेता शांतिलाल सिर्वी के घर दबिश देकर आईपीएल सट्टा चलाते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से लैपटॉप, मोबाइल और सट्टे का हिसाब बरामद हुआ। सभी के खिलाफ सट्टा एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

BJP leader arrested for IPL betting; entire game was being run from home
गिरफ्तार भाजपा नेता
विज्ञापन

विस्तार

जिले की बदनावर तहसील में पुलिस ने भाजपा नेता शांतिलाल सिर्वी के घर पर रविवार देर रात दबिश दी। आरोपी घर पर आईपीएल मैच का सट्टा ले रहा था। सूचना पर क्राइम ब्रांच धार की एक पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए सर्चिंग शुरू की तो पूर्व जिला महामंत्री शांतिलाल सिर्वी सहित कुल चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर से पुलिस ने मौके से एक लैपटॉप, चार एंड्रॉइड और दो कीपैड मोबाइल फोन, पेन, पेंसिल, सट्टे के अंक लिखे सात पर्चे और लाखों रुपये के लेन-देन का हिसाब जब्त किया। सट्टा एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- छतरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता की मारपीट में चार साल के मासूम बेटे की मौत; जेल भेजा गया आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल गत दिनों हुई मासिक समीक्षा बैठक में एसपी मयंक अवस्थी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इन दिनों आईपीएल मैच को लेकर भी कई सटोरिए सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में एसपी के निर्देश व एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर के मार्गदर्शन में धार क्राइम ब्रांच प्रभारी उनि प्रशांत गूंजल की एक टीम ने बदनावर के अणुनगर स्थित भाजपा नेता के घर पर दबिश दी थी। थाना प्रभारी अमितसिंह कुशवाह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान शांतिलाल पिता नानूराम सिर्वी, विनय पिता छगनलाल जाट, आदित्य पिता राजेश, अभिषेक पिता गोपाल गोयल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में शांतिलाल सिर्वी भाजपा का पूर्व जिला महामंत्री रह चुका है। विनय ठाकुर भाजयुमो का नगर मंडल महामंत्री और भाजपा से पार्षद रह चुका है। तीसरा आरोपी आदित्य भी युवा मोर्चे से जुड़ा हुआ बताया गया है। टीआई कुशवाह ने यह भी बताया कि क्षेत्र में अवैध सट्टेबाजी के अन्य गिरोह भी सक्रिय हैं। स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

गिरफ्तार भाजपा नेता

गिरफ्तार भाजपा नेता

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed