सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   A brutal attack on a five-year-old innocent child.A neighbor committed the crime under the pretext of giving

Dhar News: पांच साल की मासूम से हैवानियत, चॉकलेट देने के बहाने पड़ोसी ने किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sat, 31 Jan 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhar News: राजोद थाना प्रभारी रामसिंह राठौर ने बताया कि मासूम के साथ हुए कृत्य को लेकर आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

A brutal attack on a five-year-old innocent child.A neighbor committed the crime under the pretext of giving
गिरफ्तार आरोपी शिवम
विज्ञापन

विस्तार

धार जिले की सरदारपुर तहसील के राजोद थाना क्षेत्र अंतर्गत 5 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया हैं। आरोपी युवक ने घर के बहार खेल रही बच्ची को चॉकलेट देने के लिए घर में बुलाया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। राजोद थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक राजोद थाना क्षेत्र के ग्राम बरमंडल में घर के बहार खेल रही 5 वर्षीय मासूम को आरोपी शिवम पिता जीवन परमार ने अपने घर पर चॉकलेट देने के लिए बुलाया। जहां आरोपी ने अपने कपड़े उतारे और मासूम के साथ अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म किया। घटना के बाद मासूम रोती हुई अपने घर पहुंची तथा मां को पूरी घटना बताई। मासूम की मां ने उसके पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद राजोद थाने पर पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'मेरे वक्तव्य को गलत संदर्भ में लिया गया', पीडब्ल्यूडी मंत्री वाले बयान पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

भागने के पहले अरेस्ट
मासूम के साथ हुई हैवानियत के मामले में एसपी मयंक अवस्थी के निर्देशन में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार जब कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचा, उसी दौरान आरोपी शिवम गांव छोड़ने की तैयारी में था। पुलिस की तत्परता से आरोपी को फरार होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। राजोद थाना प्रभारी रामसिंह राठौर ने बताया कि मासूम के साथ किए गए कृत्य को लेकर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed