Dhar: छात्रावास में हंगामा, चौकीदार को बेल्ट से पीटने वाला पूर्व छात्र फरार; जानें किस बात को लेकर बढ़ा विवाद?
धार के शासकीय बालक आदिवासी छात्रावास में देर रात मारपीट की घटना हुई। इसमें एक पूर्व छात्र ने चौकीदार को बेल्ट से पीटा। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विस्तार
धार के शासकीय बालक आदिवासी आवासीय छात्रावास में देर रात चौकीदार से मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार छात्रावास में पहले रह चुका पूर्व छात्र अंकित पिता महेंद्र कटारे निवासी अर्जुन कॉलोनी देर रात परिसर में दीवार कूदकर घुस गया और विवाद करने लगा।अंकित को उसके खराब व्यवहार के कारण पहले ही छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया था। 9 मार्च को उसका छात्रावास में रहने वाले एक छात्र से विवाद हो गया था। इसी रंजिश में वह देर रात छात्र से मारपीट करने के इरादे से छात्रावास पहुंचा था
बेल्ट के निशान साफ दिखाई दे रहे
जब आरोपी जबरन परिसर में घुसने का प्रयास कर रहा था, तब वहां तैनात चौकीदार धर्मेंद्र पटेल ने उसे रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने चौकीदार के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की। हमले में चौकीदार की पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। पीठ पर बेल्ट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें- गजब है एमपी: छतरपुर में गैस संकट, लेकिन रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 सिलेंडर; प्रशासन ने रात में मारा छापा
घटना के दौरान छात्रावास में मौजूद अन्य छात्रों ने आरोपी की फोटो भी खींच ली, जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया है। घटना के बाद पीड़ित चौकीदार ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित कुल छह धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। चौकीदार का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

कमेंट
कमेंट X