सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   A Khargone man, who was absconding in a assualt case

Dhar News: दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिला को दी थी जान से मारने की धमकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
सार

धार जिले के धामनोद में 36 वर्षीय महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सावन चौहान निवासी खरगोन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की है। 

A Khargone man, who was absconding in a assualt case
गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

धार जिले की धरमपुरी तहसील के ग्राम धामनोद में 36 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीडिता को शादी करने का झांसा देकर कमरे में बंद कर घटना को अंजाम दिया था। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और पैसों की मांग करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी सावन पिता बलवंत चौहान निवासी ग्राम नजरपुर जिला खरगोन को गिरफतार कर लिया हैं, अब आगामी पूछताछ पुलिस कर रही है।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- सीवर टैंक साफ करते समय दो निगम कर्मियों की मौत, जहरीली गैस से दम घुटा
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
धामनोद थाने पर 36 वर्षीय महिला ने बताया कि 11 नवंबर 2025 को आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया व कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया था। महिला शादी-शुदा हैं, इसके बावजूद आरोपी अपहरण कर जान से मारने की धमकी देकर परेशान करने लगा। दुष्कर्म की बात दूसरों को बताने के एवज में आरोपी ने मारपीट कर रुपयों की मांग भी की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। एसडीओपी मोनिका सिंह के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण ठाकरे के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश के बाद पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सावन पिता बलवंत सिंह चौहान निवासी ग्राम नजरपुर थाना मंडलेश्वर, जिला खरगोन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे के साथ उप निरीक्षक विजय वास्कले, प्रधान आरक्षक धीरज सिंह जादौन, आरक्षक इंद्रपाल लोधी और आरक्षक अशोक मुनिया की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed