{"_id":"69c2c50d2f76d18c490612f3","slug":"a-massive-fire-broke-out-at-a-factory-three-dhar-news-c-1-1-noi1504-4088299-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: पीथमपुर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन फायर वाहन पहुंचे मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: पीथमपुर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन फायर वाहन पहुंचे मौके पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
सार
पीथमपुर की शिवम इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से ऑइल टैंक में भीषण आग लग गई। तीन दमकलों ने पौन घंटे में आग पर काबू पाया। घटना के समय मेंटेनेंस कार्य चल रहा था। पहले भी यहां आग लग चुकी है, हालांकि इस बार कोई जनहानि नहीं हुई।
आग की लपटे
विज्ञापन
विस्तार
औद्योगिक नगरी पीथमपुर स्थित फैक्ट्री शिवम इंडस्ट्रीज में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना पर तीन फायर वाहन मौके पर पहुंचे। पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इसमें यह बात सामने आई कि कंपनी के एक कोने में स्थित ऑइल टैंक में शॉर्ट सर्किट हुआ था।
Trending Videos
ये भी पढ़ें- बस में महिला से अश्लील हरकत, असिस्टेंट प्रोफेसर पर केस दर्ज; वीडियो बना सबसे बड़ा सबूत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम इंडस्ट्रीज में वर्तमान में मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। इसी दौरान जनरेटर के तार से ऑइल टैंक में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसने तेजी से भीषण आग का रूप ले लिया। हालांकि समय रहते फायर वाहन मौके पर पहुंच गया था। दमकल की कई गाड़ियों की कड़ी मशक्कत के बाद रात आग पर नियंत्रण पाया गया। दरअसल 10 महीने पहले इसी फैक्ट्री में आग लगी थी, तब हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। आग की घटना के बाद से ही यहां उत्पादन का काम शुरू नहीं हुआ था। वर्तमान में कंपनी में केवल मरम्मत और रखरखाव का काम ही किया जा रहा था, जिसके चलते एक बार फिर यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी सुनील शर्मा के अनुसार जनरेटर के समीप सबसे पहले चिंगारी निकली थी, जिसने ही आग का रूप लिया था। फायर वाहनों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।

आग की लपटे

आग की लपटे

कमेंट
कमेंट X