सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Passenger bus overturns on ghat road, man's legs crushed under vehicle, wife clings to him in tears

Dhar News: घाट पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, युवक के पैर दबे, पति के सीने से लगकर बिलखती रही पत्नी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

टांडा घाट के अंधे मोड़ पर आज सुबह एक तेज रफ्तार बस के पलटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे में एक युवक के पैर बस के नीचे दबे होने से घायल पत्नी वहीं गले लगकर रोती रही।

Dhar News: Passenger bus overturns on ghat road, man's legs crushed under vehicle, wife clings to him in tears
टांडा घाट पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले की सरदारपुर तहसील में राजगढ़-कुक्षी मार्ग स्थित आंबासोटी के टांडा घाट पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजगढ़ से मनावर जा रही भगवती ट्रेवल्स की निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार बस राजगढ़ से मनावर वाया बाग जा रही थी। टांडा घाट के अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण बस बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में लगभग 15-16 लोग घायल हुए, जिन्हें टांडा, राजगढ़ और सरदारपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक मार्ग बाधित रहा, जिसे बाद में क्रेन की मदद से बस हटाकर बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोजशाला विवाद: यहां सर्वे रिपोर्ट पर बहस तेज, कोर्ट ने सभी पक्षों को दिया अवसर; एएसआई रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

घटना में घायल संजय के दोनों पैर बस के नीचे दबकर गंभीर रूप से कुचल गए। मौके पर अफरा-तफरी के बीच संजय की घायल पत्नी पति को गले लगाकर बिलखती रही, इस दृश्य ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया।

सूचना मिलते ही रिंगनोद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। डॉ. यतेंद्र जैन के अनुसार संजय की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च केंद्र रैफर किया गया है। टांडा अस्पताल में 7 घायलों का उपचार किया गया, जबकि अन्य घायलों को राजगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार कुल 14-15 लोग घायल हुए हैं और फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसे ने एक बार फिर घाट क्षेत्रों में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed