सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Aadhaar card uncovers love jihad caseDalit girl after changing name

Dhar: ‘आदित्य’ निकला अब्दुल; आधार कार्ड ने खोला लव जिहाद का राज, शादी का झांसा देकर लूट रहा था अस्मत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhar: धार जिले के धामनोद में पहचान छिपाकर दलित युवती से संबंध बनाने और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी की असली पहचान आधार कार्ड से उजागर हुई है। सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी ने युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया और बात ना मानने पर जान से मारने की धमकी दी।

Aadhaar card uncovers love jihad caseDalit girl after changing name
धार में लव जिहाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले धार में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। आरोपी ने मोबाइल की दुकान पर दलित समाज की युवती से दोस्ती की थी। इसके बाद हिंदू नाम बताकर युवती को शादी का झूठा आश्वासन दिया और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि, होटल में युवती ने आरोपी की जेब में रखी आधार कार्ड की फोटोकॉपी देख ली, जिसमें उसका नाम अब्दुल हादी पठान, पिता हुसैन पठान लिखा था। सच्चाई सामने आने पर आरोपी ने युवती को धमकाते हुए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। इधर, पीड़िता अपने परिवार के साथ थाने पहुंची, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए एक टीम खरगोन भी पहुंची, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Trending Videos


मोबाइल दुकान से शुरू हुई कहानी 
धामनोद थाने में पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले महेश्वर बस स्टैंड स्थित एक मोबाइल दुकान पर उसकी मुलाकात आदित्य ठाकुर नाम के युवक से हुई थी। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती की। बातचीत के दौरान युवती ने आरोपी को बताया था कि वह बलाई समाज से है। इसके बावजूद आरोपी ने अपनी पहचान छुपाकर रखी और उससे प्यार का नाटक करता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कैसे खुला मामला?
शिकायत के अनुसार, 10 दिसंबर 2025 को आरोपी युवती को धामनोद के महेश्वर फाटे स्थित दीपक होटल एंड लॉज ले गया, जहां उसने उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने कहा कि दोनों हिंदू हैं और जल्द ही शादी कर लेंगे। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर लगातार युवती का यौन शोषण करता रहा। इसके बाद आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर महाकाली होटल एंड लॉज ले जाकर दोबारा दुष्कर्म किया। इसी दौरान युवती को उसकी जेब से आधार कार्ड की फोटोकॉपी मिली, जिससे उसकी असली पहचान उजागर हो गई।

'मुसलमान बन जा निकाह कर लूंगा'
जब युवती ने उससे झूठ बोलने का कारण पूछा, तो आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि 'मैं मुसलमान हूं तो क्या हुआ, तुम धर्म बदलकर मुस्लिम बन जाओ, मैं तुमसे निकाह कर लूंगा।' विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।

ये भी पढ़ें: चित्रकूट में 500 साल से अधिक प्राचीन पांडुलिपियों की खोज, उर्दू में मिला ‘कालिया मर्दन’ का अनूठा वर्णन

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीड़िता की शिकायत पर धामनोद पुलिस ने आरोपी अब्दुल हादी पठान के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, एससी-एसटी एक्ट और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने बताया कि पीड़िता थाने पहुंची थी। महिला अधिकारी के समक्ष उसके बयान दर्ज किए गए हैं। युवक ने नाम बदलकर युवती से दोस्ती की थी। प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed