Dhar News: स्कूली बस को यात्री बस ने पीछे से मारी टक्कर, छात्रा सहित 19 लोग घायल; ओवरटेक करने में हुआ हादसा
इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर पीपलखेड़ा के पास निजी यात्री बस ने ओवरटेक के दौरान स्कूल बस को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूली बच्ची समेत 19 लोग घायल हुए। सभी को धार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कलेक्टर और एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन मार्ग पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूली बच्चों समेत 19 लोग घायल हो गए। ग्राम पीपलखेड़ा के समीप ओवरटेक करने के दौरान निजी यात्री बस ने गौतम स्कूल की बस को पीछे से टक्कर मार दी। सभी घायलों को धार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलखेड़ा के समीप फोरलेन मार्ग पर सुबह करीब 9 बजे हादसा हुआ। गौतम स्कूल की बस विद्यार्थियों को लेने के लिए घाटाबिल्लोद की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही निजी यात्री बस क्रमांक एमपी-11 जेडएफ-3137 ने स्कूल बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि ओवरटेक के दौरान पर्याप्त जगह नहीं बचने के कारण निजी बस स्कूल बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों बसों में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
ये भी पढ़ें- बेंगलुरु पहाड़ी पर लापता अद्वैत ने मंगेतर से कहा था- दोपहर तक लौट आऊंगा, पांच दिन बाद भी लापता
19 लोग घायल
हादसे की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डायल-112, पुलिस वाहनों और निजी वाहनों की मदद से घायलों को धार जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन मुकुंद बर्मन ने बताया कि हादसे के बाद कुल 19 मरीज अस्पताल लाए गए। इनमें 15 महिलाएं, एक स्कूली बच्ची और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। इनमें पार्वती (35), पायल (25), वीना (65), महिमा (14), ललिता (45), पार्वती (38), प्रिया (45), सोनू (29), बद्रीलाल (35), अंजलि (20), पलक (28), कुसुम (40), अनिल (27), विजय (46), शिखा (34), गगनबाई (40), सुभाष (78), जितेंद्र (38) और आशा (28) शामिल हैं।
कलेक्टर और एसपी ने घायलों का जाना हाल
हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और हादसे की परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने कहा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

घायलों का हुआ उपचार

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस

स्कूल बस को मारी टक्कर
