{"_id":"69cb6bbe04217cdbd30c2093","slug":"an-area-manager-committed-suicide-due-to-unpaid-wages-dhar-news-c-1-1-noi1504-4110076-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: वेतन नहीं मिलने से परेशान युवक ने लगाई फांसी, बहन और दोस्त को भेजा मैसेज, कंपनी मालिक पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: वेतन नहीं मिलने से परेशान युवक ने लगाई फांसी, बहन और दोस्त को भेजा मैसेज, कंपनी मालिक पर गंभीर आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार
कंपनी से वेतन न मिलने से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने अपनी बहन और दोस्त को मैसेज भेजकर सारी बात बताई। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वेतन न मिलने से परेशान एरिया मैनेजर ने किया सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वेतन नहीं मिलने और कथित प्रताड़ना से परेशान एक निजी कंपनी के एरिया मैनेजर ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड से ठीक पहले युवक ने अपनी बहन और दोस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर पूरी बात लिखी थी। जांच में सुसाइड नोट सामने आने के बाद पुलिस ने कंपनी मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस के अनुसार मृतक रजत भोपे खाद-बीज की कंपनी ब्लू व्हेल सीड्स में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत था। उसे कई महीनों से वेतन नहीं मिला था और कंपनी मालिक द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं।
बता दें कि धार जिले की कुक्षी तहसील के ग्राम डेहरी में 17 मार्च की मध्यरात्रि को 27 वर्षीय रजत भोपे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और गांव में उसकी छवि सरल और स्वाभिमानी युवक के रूप में थी।
ये भी पढ़ें: MP-UP Sahyog Sammelan: काशी पहुंचे CM, बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए; बोले- एमपी-यूपी लिखेंगे विकास की नई इबारत
बताया जा रहा है कि रजत ने पहले अन्नी सीड्स कंपनी में करीब तीन साल तक काम किया था और एक साल पहले ही ब्लू व्हेल कंपनी जॉइन की थी। परिजनों का आरोप है कि कंपनी मालिक होतमसिंह पिता विमलसिंह निवासी सिद्धार्थ नगर, ठठीपुर मोरार (ग्वालियर) उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था।
व्हाट्सएप पर लिखा सुसाइड नोट
आत्महत्या से पहले रजत ने अपनी बहन कल्याणी और दोस्त पराग को व्हाट्सएप मैसेज भेजा। इसमें उसने लिखा कि उसे वेतन नहीं दिया जा रहा है और कंपनी मालिक झूठे दिलासे देकर उसे परेशान कर रहा है। उसने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। पुलिस ने परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी कंपनी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और बयानों में कंपनी मालिक द्वारा प्रताड़ना और वेतन नहीं देने की बात सामने आई है। इसी आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X