सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Bhagoria FestivalLeader of the Opposition Singhar danced to

भगोरिया उत्सव: मांदल की थाप पर थिरके नेता प्रतिपक्ष सिंघार, भरी कुर्राटी; हेलीकाप्टर से पहुंचे बिल्दा-अमझेरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
सार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने धार जिला के भगोरिया उत्सव में शामिल होकर आदिवासी संस्कृति का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। उन्होंने मांदल बजाकर नृत्य किया, ग्रामीणों से संवाद किया और दलों को पुरस्कृत किया। हाट-बाजार, पारंपरिक खानपान और लोकउत्साह ने क्षेत्रीय सांस्कृतिक एकता को जीवंत किया।

Bhagoria FestivalLeader of the Opposition Singhar danced to
भगोरिया में नृत्य करते कांग्रेस नेता
विज्ञापन

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शुक्रवार को अंचल में मनाए जा रहे पारंपरिक भगोरिया उत्सव में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। तीन अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के इस पर्व में भागीदारी की। मांदल की थाप पर वे खुद को रोक नहीं सके और पारंपरिक अंदाज में नृत्य किया। इस दौरान उन्होंने मांदल भी बजाया और आदिवासी युवाओं के साथ कुर्राटी भरते नजर आए।

Trending Videos


भगोरिये में दुकानों पर भी खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान पान-बीड़ा, खजूर, कंगन, भजिया-मिर्ची, जलेबी, गुड़ की जलेबी सहित अन्य पारंपरिक व्यंजनों की बिक्री बड़ी संख्या में हुई। महिलाओं ने शृंगार सामग्री और पारंपरिक आभूषणों की खरीदारी में रुचि दिखाई। वहीं बच्चों ने मिठाइयों और खिलौनों का आनंद उठाया। भगोरिया हाट में उमड़े जनसैलाब और उत्साहपूर्ण माहौल ने एक बार फिर क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत कर दिया। सभी ने उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया। हर्षोल्लास के साथ यह कार्यक्रम शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सड़क नहीं तो शादी नहीं: एक गांव ऐसा, जहां आज भी सड़कें नहीं, लोगों का दावा इसी वजह से नहीं हो रही शादियां

पुरस्कृत भी किया
आदिवासी बाहुल्य जिले धार में वे हेलीकॉप्टर से गंधवानी क्षेत्र के ग्राम बिल्दा पहुंचे। यहां भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। सिंघार ने कहा कि भगोरिया का यह उत्सव हमारी संस्कृति, एकता, प्रेम और स्वाभिमान की जीवंत पहचान है। अपनों के बीच, अपनों के संग मिला यह स्नेह और अपनापन मन को गहराई तक छू गया और हृदय अपार प्रसन्नता से भर उठा। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमझेरा पहुंचे, जहां रंग-बिरंगे परिधानों में सजे युवक-युवतियों और ढोल-मांदल की गूंज के बीच उन्होंने जनसमुदाय का अभिवादन किया। उत्सव में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और आपसी मेल-मिलाप ने पूरे वातावरण को उत्साहमय बना दिया। सिंघार की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। सिंघार ने मांदल दल के साथ नृत्य किया और उन्हें पुरस्कृत भी किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, विधायक प्रताप ग्रेवाल, भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

 

भगोरिया में नृत्य करते कांग्रेस नेता

भगोरिया में नृत्य करते कांग्रेस नेता

 

भगोरिया में नृत्य करते कांग्रेस नेता

भगोरिया में नृत्य करते कांग्रेस नेता

 

भगोरिया में नृत्य करते कांग्रेस नेता

भगोरिया में नृत्य करते कांग्रेस नेता

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed