{"_id":"69c5280ad5c5cb206c0acb44","slug":"brothers-visiting-their-farm-in-the-tourist-destination-of-dhar-news-c-1-1-noi1504-4093000-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: पर्यटक स्थल मांडू में खेत पर गए भाइयों को दिखा तेंदुआ जोड़ा, दहाड़ने की आवाज सुन सहमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: पर्यटक स्थल मांडू में खेत पर गए भाइयों को दिखा तेंदुआ जोड़ा, दहाड़ने की आवाज सुन सहमे ग्रामीण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:34 AM IST
विज्ञापन
सार
मांडू के जामनिया गांव में खेत के पास पहाड़ी पर दो तेंदुए दिखाई दिए। ग्रामीणों ने सूचना पर वन विभाग पहुंचा, सतर्कता बरतने की सलाह दी। गर्मी में पानी की तलाश में तेंदुए आबादी की ओर आए थे, जो कुछ देर बाद वापस जंगल लौट गए।
मांडू के जामनिया गांव में खेत के पास पहाड़ी पर दो तेंदुए दिखाई दिए। ग्रामीणों ने सूचना पर वन विभाग पहुंचा, सतर्कता बरतने की सलाह दी। गर्मी में पानी की तलाश में तेंदुए आबादी की ओर आए थे, जो कुछ देर बाद वापस जंगल लौट गए।
जामनिया में दिखा तेंदुआ
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
पर्यटन नगरी मांडू के ग्राम जामनिया में दो तेंदुए नजर आए हैं। ग्रामीण सुबह के समय खेत पर गए थे, जहां खाई पर बनी पहाड़ी पर तेंदुआ दिखाई दिए। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को अकेले जंगल में न जाने की सख्त हिदायत देते हुए सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार मांडू नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 12 निवासी सोहन सिंह भाभर और उनके भाई सुरेश भाभर सुबह 9 बजे खेत पर गए थे तभी उन्हें खेत से लगी गहरी खाई की पहाड़ी पर नर और मादा तेंदुए का एक जोड़ा दिखाई दिया। उन्हें तेंदुओं के दहाड़ने की आवाज भी सुनाई दी। सोहन ने तत्काल अपने पिता तोलिया भाभर को सूचित किया। कुछ ही देर में 25-30 ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, उन्होंने तेंदुओं को जंगल की ओर जाते देखा। इस घटना की जानकारी फैलते ही पूरे गांव में सतर्कता बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- वन्यजीवों को बेचा, खरीदा या पाला तो 7 वर्ष की जेल, 313 कछुए जब्त करने के बाद वन विभाग की चेतावनी
पानी की तलाश में बढ़ते हैं ग्रामीण इलाके की ओर
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मोबाइल से तेंदुए के फोटो और वीडियो भी बनाए है, गर्मी के सीजन में अक्सर तेंदुए पानी की तलाश में जंगल से ऊपरी इलाकों में आ जाते है, हालांकि कुछ ही देर के बाद दोनों तेंदुए वापस जंगल की ओर लौट गए थे। वन मंडल अधिकारी विजयंनथम टीआर ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा था, संभवत: दोनों तेंदुए पानी की तलाश में रहवासी इलाकों में आ गए थे। कुछ समय के बाद तेंदुए का जोड़ा जंगल की ओर लौट गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

कमेंट
कमेंट X