MP Accident: धार में लोडिंग वाहन से भीषण टक्कर में उड़े कार के परखच्चे, दो लोगों की मौत; गाड़ी में फंसे थे शव
Dhar Car Accident: धार के धामनोद–गुजरी मार्ग पर जामन घाटी के पास कार और लोडिंग वाहन की भिड़ंत में पवन पटेल और फरीद शाह की मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल हुआ, जिसे इंदौर रेफर किया गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा।
विस्तार
धार जिले के धामनोद-गुजरी मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक गंभीर सड़क दुर्घटना सामने आई। ग्राम जामन घाटी के पास अंधे मोड़ पर लोडिंग वाहन और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की हुई पहचान
दुर्घटना में बगड़ी स्थित इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम के संचालक पवन पटेल और लोडिंग वाहन चालक फरीद शाह की मृत्यु हुई। जानकारी के अनुसार पवन पटेल गुरुवार शाम करीब छह बजे बगड़ी से अपनी कार से ग्राम ढोल, धामनोद स्थित घर के लिए रवाना हुए थे। शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच धामनोद से बदनावर की ओर जा रहे लोडिंग वाहन से उनकी कार की टक्कर जामन घाटी के पास हुई।
टक्कर के बाद फंसे शव, वाहनों को भारी नुकसान
टक्कर इतनी तेज थी कि कार और लोडिंग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों मृतकों के शव वाहनों में फंस गए, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी। नालछा थाना प्रभारी कैलाश बारिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस की सहायता और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को वाहनों से बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़ें- दूषित पानी से मौत का तांडव: इंदौर में 15वीं मौत से बढ़ी चिंता, भागीरथपुरा की गीताबाई ने अस्पताल में तोड़ा दम
घायल को इंदौर किया गया रेफर
इस दुर्घटना में बदनावर निवासी दिलीप मोदी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले नालछा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, इसके बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया।
पुलिस और मेडिकल अधिकारियों के अनुसार दोनों शवों का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। नववर्ष के समय हुई इस दुर्घटना ने दोनों परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया। उल्लेखनीय है कि पवन पटेल ने तीन माह पूर्व ही बगड़ी में इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का शुभारंभ किया था। उनकी असमय मृत्यु की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X