Dhar News: दो सूने मकानों से नकदी, जेवर और अमेरिकी डॉलर हुए चोरी, सीसीटीवी में दिखाई दिए बदमाश
धार जिले की मनावर तहसील के बालीपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने दो सूने मकानों में धावा बोलकर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, अमेरिकी डॉलर, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज चुरा लिए। सीसीटीवी में चार संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।
धार जिले की मनावर तहसील के बालीपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने दो सूने मकानों में धावा बोलकर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, अमेरिकी डॉलर, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज चुरा लिए। सीसीटीवी में चार संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीण अंचल में चोरी व लूट की बढ़ती वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला तहसील के ग्राम बालीपुर का है, जहां बीते शनिवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने दो सूने मकानों को अपना निशाना बनाया। शातिर बदमाश रात के अंधेरे में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, विदेशी मुद्रा (अमेरिकी डॉलर) और महत्वपूर्ण दस्तावेज तक चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
ताला तोड़कर की चोरी
मनावर तहसील के मनोज पाटीदार के अनुसार, बायपास रोड स्थित उनके मकान में चोरों ने लोहे की जाली काटी और घर में प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे पुरानी चांदी के जेवर और करीब 40 हजार रुपये नकद बटोर ले गए। बदमाशों ने उसी रात एडवोकेट नारायण चोयल के घर में भी डाका डाला। वहां से चोरों ने 2 हजार रुपये नकद, अमेरिकी डॉलर, चांदी की पायजेब और मंगला चोयल का पासपोर्ट पार कर दिया। सुबह जब परिवारों को चोरी का पता चला, तो उन्होंने तत्काल मनावर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें- राजा-सोनम की शादी का नया विवाद, कैटर्स ने दोनों परिवारों को भेजा कानूनी नोटिस; 15 दिन की चेतावनी
सीसीटीवी में दिखे 4 संदिग्ध
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें घर के बाहर चार संदिग्ध चोर दिखाई दे रहे हैं। मनावर थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरों का सुराग लगाने के लिए धार से विशेष फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और स्निफर डॉग की टीम बुलाई गई है। पुलिस की साइबर टीम भी तकनीकी माध्यमों से जांच आगे बढ़ा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बालीपुर और आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि में गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

सूने घरों में हुई चोरी
