फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar Married Woman Found Dead in Pithampur Rented Room Husband Missing

'परीक्षा देने निकली थी पूनम': चार दिन बाद किराए के मकान में मिली लाश; पति के फरार होने से उलझी मौत की गुत्थी

Sun, 23 Aug 2026 02:26 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 02:26 PM IST
सार

पीथमपुर के विश्वास नगर में नवविवाहिता पूनम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूनम ने दिसंबर 2025 में प्रेम विवाह किया था और चार अगस्त से पति के साथ किराए के मकान में रह रही थी। घटना के बाद उसका पति फरार है। पोस्टमार्टम हो चुका है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। 

विज्ञापन
Dhar Married Woman Found Dead in Pithampur Rented Room Husband Missing
पुलिस थाना सेक्टर-1 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

धार के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शनिवार को मृतका की पहचान पूनम के रूप में हुई। उसने नर्सिंग का कोर्स किया था और पढ़ाई में काफी होनहार थी। पूनम ने एक दिसंबर 2025 को प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से ही वह अपने परिजनों के संपर्क में नहीं थी।
विज्ञापन


बीते चार अगस्त से वह अपने पति के साथ पीथमपुर के विश्वास नगर स्थित जावेद नामक व्यक्ति के मकान में किराए से रह रही थी। घटना सामने आने के बाद पूनम का पति रहस्यमय परिस्थितियों में मौके से फरार हो गया। इसके चलते पुलिस की जांच में पति की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पति औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहा था
मकान मालिक जावेद के अनुसार, मकान किराए पर लेने के बाद से ही पूनम का पति आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहा था। करीब चार-पांच दिन पहले दोनों यह कहकर दो दिन के लिए बाहर गए थे कि वे कोई परीक्षा देने जा रहे हैं। इसके बाद वापस लौटने के दौरान ही यह पूरा घटनाक्रम घटित हुआ। घटना के बाद पति के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कुबेरेश्वरधाम: दो हजार सेवादार संभालेंगे भोजन की कमान, तीन रूटों पर बनी स्पेशल पार्किंग; ये है पूरा प्लान

पोस्टमार्टम के बाद भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं
शव का पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टर अजीता मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। फिलहाल मौत के सटीक कारणों का खुलासा नहीं किया जा सकता। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कड़ियों को आपस में जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस मृतका के पति की तलाश के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed