{"_id":"687894296f1e58b325020682","slug":"dhar-news-baby-killed-father-injured-after-wall-collapse-post-rain-full-update-mp-news-in-hindi-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: बारिश के बाद मकान की दीवार गिरी, दो महीने की मासूम की दबकर मौत; पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: बारिश के बाद मकान की दीवार गिरी, दो महीने की मासूम की दबकर मौत; पिता घायल
Thu, 17 Jul 2025 11:41 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:41 AM IST
सार
Dhar: हादसे के वक्त दो महीने की बच्ची अपने माता-पिता के साथ वहीं सो रही थी। घटना के बाद बच्ची और उसके पिता को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्ची साक्षी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके पिता दशरथ का इलाज जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के धार जिले में गुरुवार तड़के एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो महीने की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। यह हादसा भारी बारिश के बाद हुआ। इसकी जानकारी पुलिस ने दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित पीथमपुर नगर में हुई, जहां एक निर्माणाधीन मकान में काम चल रहा था। स्थानीय थाना प्रभारी ओमप्रकाश आहिर ने बताया कि इमारत की तीसरी मंजिल पर बनी एक दीवार भारी बारिश के कारण कमजोर हो गई और तड़के करीब 2 बजे ढह गई।
विज्ञापन
पढ़ें: एक नंबर से चल रही थी दो इनोवा, पुलिस ने पकड़ा फाइनेंस धोखाधड़ी का बड़ा खेल; जानें मामला
विज्ञापन
हादसे के वक्त दो महीने की बच्ची अपने माता-पिता के साथ वहीं सो रही थी। घटना के बाद बच्ची और उसके पिता को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्ची साक्षी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके पिता दशरथ का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

